एक्सप्लोरर

MP विधानसभा में नल और टोटी लेकर क्यों पहुंच गए कांग्रेस विधायक? लगाया हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

MP Congress Protest: उमंग सिंघार ने कहा, 'पीएम मोदी ने और सरकार ने कहा था कि हर घर में नल लगेंगे और पानी आएगा, लेकिन प्रदेश में न नल लगे और न ही पानी आया और जहां नल लगे भी हैं वहां सिर्फ हवा आती है.'

Madhya Pradesh Congress Protest: मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी कांग्रेस विधायक सरकार के खिलाफ आक्रामक नजर आए. कांग्रेस विधायकों ने सरकार के 'जल जीवन मिशन' और 'नल जल योजना' में घोटाले का आरोप लगाया है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधायकों ने विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने नल और टोटी लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया. कांग्रेस का आरोप है कि मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार हुआ है और लगभग 40 प्रतिशत कमीशन देकर घोटाला हुआ है.

प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ है. पीएम मोदी ने और सरकार ने कहा था कि हर घर में नल लगेंगे और पानी आएगा, लेकिन प्रदेश में न नल लगे और न ही पानी आया और जहां नल लगे भी हैं वहां सिर्फ हवा आती है पानी नहीं. सरकार ने यह भी कहा था कि जल जीवन मिशन की जांच कराएंगे, लेकिन उसका कुछ नहीं हुआ?"

नेता प्रतिपक्ष ने BJP सरकार से पूछा ये सवाल
नेता प्रतिपक्ष ने आगे पूछा कि कब तक हर घर में पानी मिलेगा ये सरकार बताए? उन्होंने कहा, "कुछ महीने में गर्मी आने वाली है महिलाएं कई किलोमीटर पानी लेने जाएंगी, उनकी फिक्र सरकार को नहीं है. मुख्यमंत्री हो या मंत्री सब भाग रहे हैं कोई जवाब नहीं देना चाहता है. लेकिन जनता के मुद्दों को सभी कांग्रेस विधायक सड़क से लेकर सदन तक उठाते रहेंगे."

इससे पहले कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में किसानों की खाद की समस्या को लेकर हाथों में खाद की बोरियां लेकर, राज्य पर बढ़ते कर्ज के मुद्दे पर हाथों में कटोरा लेकर, बेरोजगारी के मुद्दे पर चाय की केतली लेकर प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़ें: अब चीन के लहसुन को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीति, किसानों की नाराजगी का कांग्रेस ने किया समर्थन

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव से मुलाकात में किन मुद्दों पर हुई बात? संजय सिंह ने बताया
अखिलेश यादव से मुलाकात में किन मुद्दों पर हुई बात? संजय सिंह ने बताया
यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर BJP के सहयोगी दल की हुंकार, आंदोलन का ऐलान
यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर BJP के सहयोगी दल की हुंकार, आंदोलन का ऐलान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget