एक्सप्लोरर

मेरठः दोस्ती, प्यार का झांसा और फिर 3 महीनों तक मारपीट, पढ़िए जुल्म की कहानी

मेरठ के एक युवक ने पहले मेघालय की युवती से दोस्ती की और फिर प्यार के जाल में फंसा कर साथ ले गया. यहां तीन महीनों तक युवती से मारपीट करता रहा.

मेरठः पहले दोस्ती और फिर प्यार का झांसा. इसके बाद तीन महीने से ज्यादा से मारपीट और उत्पीड़न. ये कहानी है उस अबला की, जो अब एक वहशी के चंगुल से छूटी है. दरअसल, मामला मेरठ का है.

मेघालय निवासी युवती दिल्ली में अपनी मौसी के घर रह रही थी. वह यहीं एक कंपनी में काम करती थी. मेरठ के खैरनगर निवासी अदनान भी वहीं कंपनी में काम करता था. फिर एक दिन अदनान का परिचय इस युवती से हुआ. उसने युवती को प्रेम करने की बात कही. इसके बाद कुछ समय तक दोनों दिल्ली में साथ रहे. बाद में अदनान तीन माह पहले युवती को अपने साथ मेरठ ले आया.

मां को दी सूचना यहां अदनान ने युवती का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर रख लिया. आरोप है कि इसके बाद अदनान युवती के साथ मारपीट करता रहा और उसका मानसिक उत्पीड़न करता रहा. लेकिन तीन दिन पहले युवती के हाथ अदनान का मोबाइल लग गया. युवती ने तुरंत अपनी मां को मेघालय में फोन किया. उसने मां को बताया कि वह मेरठ में कहीं पर है. उसे बंधक बनाकर रखा गया है और उसके साथ मारपीट की जा रही है. युवती की मां ने इस संबंध में मेघालय पुलिस को सूचना दी.

मोबाइल के जरिए से मिला आरोपी शिलांग के पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जीरो एफआईआर दर्ज की. इसके बाद शिलांग के एसएसपी की ओर से मेरठ पुलिस से संपर्क किया गया. एसएसपी मेरठ अजय साहनी को पूरा मामला बताया गया. जिस नंबर से युवती ने कॉल किया था, वह नंबर भी पुलिस को दिया गया. इसके बाद एसएसपी मेरठ ने सर्विलांस टीम और देहली गेट पुलिस को काम पर लगाया. देहली गेट पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर लिया.

आरोपी गिरफ्तार इसके बाद पुलिस ने आरोपी अदनान को भी गिरफ्तार कर लिया. युवती को जब बरामद किया गया तो उसके हाथ में फ्रैक्चर था. मेरठ पुलिस का कहना है कि युवती ने परिवार के सदस्यों को कॉल किया था. उसी आधार पर मेघालय में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है. देहली गेट थाने में इसी प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया गया है. युवती को बरामद कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः

गाजियाबाद: लॉकडाउन तोड़ कर होटल में पार्टी कर रहे थे युवक, 19 को किया गया गिरफ्तार नोएडाः विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज
मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget