एक्सप्लोरर

रायबरेलीः बिना सुरक्षा के सीवर में उतार दिया सफाईकर्मी, मामला गरमाया तो नगर पालिका अधिकारी को नोटिस

रायबरेली में एक सफाईकर्मी को बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवर में उतार दिया गया. मामला उजागर होने के बाद नगर पालिका अधिकारी को नोटिस जारी कर दिया गया है.

रायबरेली, एबीपी गंगा। जहां एक तरफ सीवर टैंक और गहरे गड्ढों में बन रही गैसें सफाई कर्मियों की जान ले रही हैं. वहीं दूसरी तरफ इससे अनजान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी की बड़ी लापरवाही सामने आई है. नगर पालिका क्षेत्र में बिना किसी सेफ्टी किट और सुरक्षा व्यवस्था के सफाई कर्मी 15 फीट गहरे सीवर के मेनहोल में उतार दिया गया. मामला उजागर होने पर सभासद ने मौके पर पहुंचकर टैंक में घुसे सफाई कर्मी को बाहर निकलवाया. उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर कार्यवाही की मांग की. मामला इंदिरा नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 का है. यहां प्राइमरी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की बड़ी लापरवाही सामने आई.

गौरतलब है कि अक्सर सीवर टैंक के गड्ढे में गैस बनने के कारण सफाई कर्मियों की मौते होती है. रायबरेली के इंदिरा नगर में भी बिना सेफ्टी किट व अन्य सुरक्षा व्यवस्था के सफाई कर्मी को 15 फीट गहरे सीवर टैंक में उतार दिया गया. वह अंदर अपनी जान पर खेलकर सीवर की सफाई कर रहा था. जिसकी सूचना वार्ड के सभासद को मिली तो वह मौके पर पहुंची और तत्काल उसे बाहर निकलवाया.

नगर पालिका की लापरवाही हुई आम नगर पालिका प्रशासन की इस तरह की लापरवाही या आम हो चुकी है. सफाई कर्मियों के जान से खिलवाड़ करना उनकी आदत में शुमार हो चुका है. सफाई कर्मियों की जान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण नहीं है. इंद्रा नगर के वार्ड नंबर 26 की सभासद पूनम तिवारी ने सफाई कर्मी मन्नू को सीवर टैंक से बाहर निकलवा कर नगर पालिका अध्यक्ष और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

मनमानी का आरोप सभासद पूनम तिवारी ने कहा कि आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष की पूरी मनमानी यहां चल रही है. सफाई कर्मी को बिना किट और सुरक्षा उपकरण के सीवर टैंक में उतार दिया गया था. हमने प्रशासन से इन पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए.

मामले की होगी जांच उधर, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने कहा कि ये मामला उनके संज्ञान में आया है. इसकी जांच कराई जा रही है. नगर पालिका के अधिकारी को नोटिस भी दी दिया गया है. फिलहाल, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः

लखनऊः अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट जेपी सेंटर को बेचने की तैयारी में योगी सरकार, जानिए कितनी है कीमत यूपीः दो सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत, सात लोगों की हालत गंभीर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget