एक्सप्लोरर

धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा, VPN का इस्तेमाल कर भेजा गया था मेल

Maharashtra News: मुंबई पुलिस ने एनसीपी के नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा बढ़ा दी है. बांद्रा स्थित जीशान सिद्दीकी के आवास पर 6 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

Zeeshan Siddique News: NCP नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद, मुंबई पुलिस ने एनसीपी के नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा बढ़ा दी है, जीशान सिद्दीकी के बांद्रा स्थित आवास पर छह अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं.

बांद्रा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल भेजने वाले ने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल किया था, पुलिस ने बताया तीन दिन लगातार धमकी भरा ईमेल भेजा गया.

मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद जीशान सिद्दीकी को Y सुरक्षा दी गई लेकिन जीशान ने अपने परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी. बांद्रा पुलिस स्टेशन से चार कांस्टेबलों के साथ दो अतिरिक्त अधिकारी अब 24 घंटे सुरक्षा के लिए उनके आवास पर दो शिफ्टों में तैनात किए गए हैं.

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ BNS की धारा 308 और 351 के तहत मामला दर्ज कर और धमकी भरा ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए साइबर पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है.

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बढ़ी सुरक्षा

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया यह पहली बार है जब डी कंपनी की ओर से ईमेल के जरिए इस तरह की धमकी मिली है. यह एक शरारत हो सकती है, लेकिन हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं और भेजने वाले का आईपी एड्रेस पता करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं पुलिस ने आगे बताया यह हमारी रेग्युलर सुरक्षा में आवश्यकता के आधार पर पुलिस बल सुरक्षा की जांच के लिए भेजते रहते हैं.

आपको बता दें कि जीशान सिद्दीकी के पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या बांद्रा ईस्ट में उनके ऑफिस से महज कुछ ही दूरी पर कर दी गई थी. जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इस हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग है. इसी जांच में यह भी बात सामने आई थी कि जीशान सिद्धीकी भी इनके निशाने पर था तब से इनकी सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है. 

ये भी पढ़ें- कश्मीर में फंसे महाराष्ट्र के लोगों को वापस लाने श्रीनगर पहुंचे एकनाथ शिंदे, बोले- 'मैं उप मुख्यमंत्री नहीं बल्कि...'

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget