एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र नेता प्रतिपक्ष का पद क्यों छोड़ना चाहते हैं अजित पवार? NCP अध्यक्ष के सामने नई चुनौती

Ajit Pawar: एनसीपी विधायक और महाराष्ट्र नेता प्रतिपक्ष नेता अजित पवार ने कहा है कि उसे इस पद से आजाद कर दिया जाए और पार्टी में कोई नई जिम्मेदारी दे दी जाए. 

Maharashtra Politics: एनसीपी (NCP) के नेता अजीत पवार ने बुधवार को पार्टी नेतृत्व से महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से मुक्त करने की गुहार लगाई. पवार ने यहां एनसीपी के रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "इस पद को संभालने में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं थी.. मैं केवल विधायकों के अनुरोध के कारण झुक गया और मैं एक साल से यह जिम्मेदारी संभाल रहा हूं." हालांकि, उन्होंने कहा कि कुछ हलकों में सुगबुगाहट रही है कि वह विपक्ष के नेता के रूप में मजबूत या प्रभावी नहीं रहे हैं.

अजित पवार ने किया आग्रह
उन्होंने कहा, "तो क्या मुझे जाकर लोगों की कॉलर पकड़ लेनी चाहिए?" पवार ने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया कि उन्हें विपक्ष के नेता के प्रतिष्ठित पद से हटा दिया जाए और उन्हें पार्टी में कोई और जिम्मेदारी दी जाए. पवार ने कहा, "पार्टी के नेताओं को निर्णय लेना है.. मैं विपक्ष के नेता के पद पर बने रहना नहीं चाहता. इसके बजाय मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मुझे पार्टी में कोई और पद दें और फिर देखें कि मैं इसे कैसे संभालता हूं."

उन्होंने इस मौके पर शिवसेना-बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने राज्य सरकार पर सभी मोर्चो, खासकर कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दों पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब इसके जाने का समय आ गया है.

दिलचस्प बात यह है कि दो हफ्ते पहले जब राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में फेरबदल किया था, तो अपने भतीजे अजीत पवार को इस आधार पर कोई प्रभार नहीं सौंपा था कि वह बहुत व्यस्त हैं और विपक्ष के नेता के रूप में महत्वपूर्ण कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं. अटकलों को खारिज करते हुए अजीत पवार ने यह भी स्पष्ट किया था कि वह पार्टी के पदों से बाहर होने से 'नाखुश' नहीं थे, क्योंकि वह हमेशा राज्य की राजनीति में सक्रिय थे और विधानसभा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'फिर BJP से गठबंधन करना चाहते थे उद्धव ठाकरे, लेकिन...', BJP नेता के इस दावे से गरमाई राजनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget