एक्सप्लोरर

Who Is Shree Chandrashekhar: कौन हैं श्री चंद्रशेखर, जो बनने जा रहे हैं बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस?

Bombay High Court New Chief Justice: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस श्री चंद्रशेखर को बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में अनुशंसित किया है. उनकी नियुक्ति अप्रैल 2026 में होगी.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस श्री चंद्रशेखर को बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) के पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की है. यह पद अप्रैल 2026 में वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अलोक अराधे (Alok Aradhe) के रिटायरमेंट के बाद खाली होगा. 

सिफारिश को केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया है और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी. बॉम्बे हाई कोर्ट देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित हाईकोर्टों में शामिल है, जिसकी मुख्य पीठ मुंबई में है.

कौन हैं जस्टिस श्री चंद्रशेखर?

जस्टिस श्री चंद्रशेखर का जन्म 25 मई 1965 को हुआ. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के कैंपस लॉ सेंटर से 1993 में LL.B की डिग्री प्राप्त की. 9 दिसंबर 1993 को वे दिल्ली स्टेट बार काउंसिल में वकील के रूप में पंजीकृत हुए.

वकालत की शुरुआत दिल्ली से की और 19 साल के करियर में करीब 3,500 मामलों में पैरवी की. सुप्रीम कोर्ट के 140 से अधिक रिपोर्टेड जजमेंट्स में काउंसल रहे. झारखंड राज्य, AICTE, बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के स्टैंडिंग काउंसल भी रहे.

कैसा रहा अब तक का न्यायिक सफर?

17 जनवरी, 2013 को झारखंड हाई कोर्ट (रांची बेंच) में एडिशनल जज बने. 27 जून, 2014 को परमानेंट जज के रूप में पदस्थापित. दिसंबर 2023 में झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस रहे.

दिसंबर 2024 में राजस्थान हाई कोर्ट में ट्रांसफर हुआ इसके बाद मई 2025 में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बॉम्बे हाई कोर्ट में स्थानांतरण की सिफारिश की, जो 14 जुलाई 2025 को मंजूर हुई और फिर 21 जुलाई 2025 को बॉम्बे हाई कोर्ट में जज के रूप में शपथ ली.


जानकारी के अनुसार, जस्टिस श्री चंद्रशेखर फिलहाल बॉम्बे हाई कोर्ट के सीनियर-मोस्ट जज हैं और विविध न्यायिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं. उनकी नियुक्ति भारतीय न्यायपालिका की उस परंपरा को मजबूत करेगी, जिसमें अलग-अलग राज्यों के वरिष्ठ जजों को स्थानांतरित कर संस्थागत संतुलन और विविधता सुनिश्चित की जाती है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'
डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'
Delimitation Bill: शरद पवार के NDA को समर्थन के संकेत, अब कांग्रेस ने कहा, 'वो बड़े नेता लेकिन...'
परिसीमन बिल: शरद पवार ने NDA को समर्थन देने के दिए संकेत, अब कांग्रेस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: AI डेटा सेंटर की बढ़ती तलब! एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
AI से एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget