एक्सप्लोरर

Uddhav Thackeray Birthday: 'दगा' के बाद अब दुआ! उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर क्या बोले CM एकनाथ शिंदे?

Mumbai: बता दें कि पिछले महीने एकनाथ शिंदे ने 39 अन्य विधायकों और 10 निर्दलीय विधायकों के साथ शिवसेना में बगावत कर दी थी, जिसके बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार गिर गई थी.

Uddhav Thackeray Birthday: शिवसेना से बगावत कर महाराष्ट्र के सीएम बने एकनाथ शिंदे ने राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को उनके 62वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं. बुधवार को शिंदे ने ट्वीट कर कहा, 'पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिन पर बधाई. मैं उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की प्रार्थना करता हूं.' उनके इस ट्वीट की सबसे खास बात यह रही उन्होंने उद्धव ठाकरे को शिवसेना अध्यक्ष के रूप में संदर्भित करने से परहेज किया.

शिंदे गुट के विरोध के बाद चली गई थी ठाकरे की कुर्सी
बता दें कि पिछले महीने एकनाथ शिंदे ने 39 अन्य विधायकों और 10 निर्दलीय विधायकों के साथ शिवसेना में बगावत कर दी थी, जिसके बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी. हाल ही में शिवसेना के 19 लोकसभा सदस्यों में से 12 ने भी शिंदे खेमे को समर्थन दिया था. वहीं शिंदे ने  हाल ही में अपने गुट को असली शिवसेना बताते हुए राष्ट्रीय कार्यकारणी का गठन किया था. दोनों ही गुट खुद को शिवसेना बता रहे हैं, दोनों के बीच खुद को असली शिवसैनिक बताने की लड़ाई कोर्ट में चली गई है, वहीं पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर भी दोनों गुट आमने-सामने आ चुके हैं.

सड़े हुए पत्तों की तरह है बागी गुट
इसी बीच उद्धव ठाकरे ने अपने जन्मदिन से पहले पार्टी के बागी नेताओं की तुलना एक पेड़ के सड़े हुए पत्तों से की और कहा कि यह स्पष्ट करने के लिए होने दें कि जनता विद्रोहियों के साथ है या हमारे साथ. सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए अपने पहले साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि यह उनकी गलती थी कि उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं पर भरोसा किया. ठाकरे ने यह इंटरव्यू सामना के कार्यकारी संपादक और शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत को दिया था. किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग खुद की तुलना बालासाहेब से कर रहे हैं, जो उनकी राक्षसी महत्वाकांक्षा और सत्ता के लिए उनके लालच को दर्शाता है.

बीजेपी बात मान लेती तो नहीं होता एमवीए का जन्म
 उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) कभी भी अस्तित्व में नहीं आती  यदि बीजेपी ने सीएम पद के लिए रोटेशन पर उनकी मांग मान ली होती. बता दें कि उद्धव ठाकरे चाहते थे कि महाराष्ट्र में ढाई-ढाई साल शिवसेना और बीजेपी का सीएम हो लेकिन बीजेपी ने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया था.

यह भी पढ़ें:

Eknath Shinde Ratan Tata Meet: सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्योगपति रतन टाटा से उनके आवास पर की मुलाकात, जानें- क्या कहा?

Uddhav Thackeray Birthday: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का जन्मदिन आज, गुलदस्ता नहीं इस बार शिवसैनिकों से मांगा ये खास उपहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget