एक्सप्लोरर

दिवाली और छठ पर मुंबई के इन रेलवे स्टेशन पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, जानें क्या है वजह?

Mumbai News: महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ से बचाने के लिए बड़ा फैसला किया गया है. इसको लेकर वेस्टर्न रेलवे ने एक निर्देश भी जारी किए हैं.

Maharashtra News: दिवाली (Diwali) और छठ पूजा (Chhath Puja) को देखते हुए पश्चिम रेलवे के मुंबई डिविजन ने बड़ा फैसला लिया है. मुंबई डिविजिन के बड़े रेलवे स्टेशन पर अस्थायी रूप से प्लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket) की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक मुंबई और गुजरात के कुछ स्टेशनों पर लगाई गई है. 

रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ''त्योहार के मौसम में उमड़ने वाली भारी भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए पश्चिम रेलवे मुंबई डिविजन के बड़े स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है. इस कदम का उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर भीड़ का प्रबंधन करना और स्टेशन परिसर में यात्रियों की आवाजाही को सरल बनाना है.''

पश्चिम रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए 8 नवंबर तक प्रतिबंध घोषित किया है. यह प्रतिबंध इन स्टेशनों पर लागू रहेगा 
* मुंबई सेंट्रल (महाराष्ट्र)
* दादर (महाराष्ट्र)
* बांद्रा टर्मिनस (महाराष्ट्र)
* बोरीवली  (महाराष्ट्र)
* वसई रोड(महाराष्ट्र)
*  वापी (गुजरात)
* वलसाड (गुजरात)
*  उढना (गुजरात)
*  सूरत(गुजरात)

ऐसे यात्रियों को रेलवे ने दी है छूट

हालांकि इस प्रतिबंध से वरिष्ठ नागरिकों और जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, उन्हें छूट दी गई है. यात्रियों से यह अपील की गई है कि वे उसी अनुरूप अपनी यात्रा की योजना बनाएं और त्योहार के मौसम में सुरक्षित और सरल यात्रा अनुभव के लिए नए नियमों का पालन करें.

बता दें कि दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में कामकाजी लोग महाराष्ट्र और गुजरात के विभिन्न शहरों से यूपी और बिहार अपने घर जाते हैं. इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ती है. लोग किसी भी हाल में त्योहार पर अपने घर पहुंचना चाहते हैं. देशभर में दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी जबकि छठ पूजा का त्योहार 5 नवंबर से 8 नवंबर तक मनाया जाएगा.

ये भी पढे़ं- क्या सपा अब भी कर रही महाविकास अघाड़ी के जवाब का इंतजार? अबू आजमी ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, 'जिन्हें हम देश का भविष्य...'
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, 'जिन्हें हम देश का भविष्य...'
ऑनलाइन लूडो से शुरू हुई दोस्ती, 10.5 लाख लेकर भागी नाबालिग; पुलिस ने इंस्टाग्राम पोस्ट से पकड़ा
ऑनलाइन लूडो से शुरू हुई दोस्ती, 10.5 लाख लेकर भागी नाबालिग; पुलिस ने इंस्टाग्राम पोस्ट से पकड़ा
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
पुणे में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गैस लीक होने से हुआ बड़ा धमाका
पुणे में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गैस लीक होने से हुआ बड़ा धमाका

वीडियोज

Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
French Open Prize Money: फ्रेंच ओपन का फाइनल आज, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश; जानिए कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
फ्रेंच ओपन का फाइनल आज, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश; जानिए कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
LPG Price Hike: क्यों बढ़ती जा रही हैं गैस सिलेंडर की कीमतें? क्या अब आगे और बढ़ेगा रेट?
क्यों बढ़ती जा रही हैं गैस सिलेंडर की कीमतें? क्या अब आगे और बढ़ेगा रेट?
Madrasa Board: क्या‌ मदरसा चलाने के लिए भी लेना‌ होता है लाइसेंस, जानें कहां से मिलती है इसकी परमिशन?
क्या‌ मदरसा चलाने के लिए भी लेना‌ होता है लाइसेंस, जानें कहां से मिलती है इसकी परमिशन?
Embed widget