एक्सप्लोरर

शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने पीएम मोदी से की मुलाकात, क्या हुई बात?

सुप्रिया सुले ने पीएम मोदी को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के बुनकरों की तरफ से बनाई गई पैठणी भेंट की. सुले ने पीएम मोदी को मुलाकात के लिए समय देने के लिए धन्यवाद किया.

एनसीपी (एसपी) की सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने गुरुवार (7 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीरें सुले ने खुद एक्स पर शेयर की है. दोनों ही नेता इन तस्वीरों में हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.

महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट से सांसद सुप्रिया सुले ने एक्स पर लिखा, ''देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी से आज भेंट की. इस अवसर पर राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के कुशल बुनकरों द्वारा बनाई गई विशेष पैठणी उन्हें भेंट की गई. भेंट के लिए समय देने हेतु उनका दिल से धन्यवाद.''

माना जा रहा है कि पीएम मोदी और सुले के बीच महाराष्ट्र के किसानों समेत अन्य मुद्दों पर बात हुई. 

दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब आज ही राहुल गांधी के आवास 5 सुनहरी बाग पर इंडिया गठबंधन की बैठक हो रही है. एनसीपी (एसपी) इंडिया गठबंधन में शामिल है. इस बैठक में एसआईआर समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी. बैठक में एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार और सुप्रिया सुले भी पहुंचे हैं.  

ऑपरेशन सिंदूर प्रतिनिधिमंडल में शामिल थीं सुप्रिया सुले

सुप्रिया सुले हाल ही में मोदी सरकार की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश भेजे गए प्रतिनिधिमंडल में भी शामिल थीं. इस दौरान उनकी पार्टी ने इंडिया गठबंधन की बैठक से भी दूरी बना ली थी. सुप्रिया सुले ने तब कहा था कि वो प्रतिनिधिमंडल में शामिल रही हैं ऐसे में उनकी पार्टी कैसे बैठक में शामिल हो सकती है. तब इंडिया गठबंधन के नेता सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे थे.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget