एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति चुनाव: MVA को लगेगा झटका? CM फडणवीस ने शरद पवार-उद्धव ठाकरे को किया फोन

Vice Presidential Election 2025: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) के चीफ उद्धव ठाकरे और एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार को फोन किया. एनडीए उम्मीदवार के लिए समर्थन मांगा.

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को समर्थन देने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे को किया कॉल किया. सीएम फडणवीस ने शरद पवार और उद्धव से कहा कि राधाकृष्णन महाराष्ट्र के मतदाता हैं इसलिए उनका समर्थन करना चाहिए. इससे पहले भी सीएम फडणवीस ने दोनों नेताओं से अपील की थी कि वो महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल का ही समर्थन करें. अब फोन करके भी सीएम ने समर्थन मांगा है. जब विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया था तब शरद पवार और उद्धव ठाकरे के भरोसेमंद संजय राउत मौजूद थे. दोनों की मौजूदगी ने विपक्षी एकता की मजबूती का संदेश दिया.

विपक्ष के उम्मीदवार ने भरा नामांकन

गुरुवार (21 अगस्त) को विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर शरद पवार और संजय राउत मौजूद थे.

नामांकन के वक्त मौजूद थे शरद पवार, क्या बोले?

बी सुदर्शन रेड्डी के नामांकन के बाद शरद पवार ने कहा, "यह चुनाव केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और उन्हें मज़बूत करने का चुनाव है. हमें पूरा विश्वास है कि न्यायमूर्ति रेड्डी जो हमेशा न्याय, समानता और मानवाधिकारों के लिए दृढ़ता से खड़े रहे हैं, भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में इन मूल्यों को अक्षुण्ण रखेंगे और उन्हें सुदृढ़ करेंगे." शरद पवार और उद्धव ठाकरे की पार्टी दोनों ही दल महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. 

संजय राउत ने क्या कहा?

बी सुदर्शन रेड्डी के नामांकन के वक्त संजय राउत भी मौजूद थे. उन्होंने कहा, "आज, उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बी सुदर्शन रेड्डी को नामांकित करने के लिए विपक्षी दल एकजुट हुए. संसद भवन स्थित चुनाव कार्यालय में एकता का प्रदर्शन देखने को मिला!"

संख्याबल में एनडीए का पलड़ा भारी

9 सितंबर को सीपी राधाकृष्णन और बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला होगा. संख्याबल के आधार पर एनडीए का पलड़ा भारी है. जीत के लिए 392 वोटों की जरूरत है. एनडीए के पास 422 वोट हैं. 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
डॉक्टर से मारपीट करने वाला शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे पड़े बीमार, अरेस्ट के बाद लाया गया अस्पताल
डॉक्टर से मारपीट करने वाला शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे पड़े बीमार, अरेस्ट के बाद लाया गया अस्पताल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget