एक्सप्लोरर

उप-राष्ट्रपति चुनाव: देवेंद्र फडणवीस का 'मराठी अस्मिता' वाला दांव, क्या करेंगे उद्धव ठाकरे और शरद पवार?

Vice President Election 2025: सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) से कहा है कि वो राधाकृष्णन का समर्थन करें.

उप-राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तरफ से महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है. तमिलनाडु के रहने वाले सीपी राधाकृष्णन सोमवार (18 अगस्त) को दिल्ली पहुंचे और पीएम मोदी से मुलाकात की. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठी अस्मिता वाला दांव चला है.

उन्होंने राज्य के सभी सांसदों से सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की. फडणवीस ने विपक्षी पार्टी से कहा, ''शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) जैसी राजनीतिक पार्टियां महाराष्ट्र की अस्मिता (गौरव) की बात करती हैं, उन्हें राधाकृष्णन की उम्मीदवारी का समर्थन करना चाहिए.'' शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार हैं.

राधाकृष्णन मुंबई में पंजीकृत मतदाता हैं- देवेंद्र फडणवीस

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे उद्धव ठाकरे और शरद पवार से अपील करेंगे कि वे राधाकृष्णन का समर्थन करें, क्योंकि वे राज्यपाल हैं और मुंबई के मतदाता भी हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि उद्धव और पवार इसपर क्या रुख रखते हैं.

फडणवीस ने सोमवार को मुंबई में कहा,  ''भले ही राधाकृष्णन तमिलनाडु से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन वे मुंबई में पंजीकृत मतदाता हैं और पिछले साल के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उन्होंने यहां अपना वोट डाला था. जब वे उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे तो इसमें उल्लेख करेंगे कि वे मुंबई के पंजीकृत मतदाता हैं. यह महाराष्ट्र के लिए गर्व की बात है.''

सीपी राधाकृष्णन की जीत तय!

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए निर्वाचन मंडल में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य शामिल होते हैं. शिवसेना (यूबीटी) के पास लोकसभा में नौ और राज्यसभा में दो सदस्य हैं, जबकि एनसीपी (एसपी) के पास लोकसभा में 10 और राज्यसभा में दो सदस्य हैं.

781 सांसदों वाले निर्वाचन मंडल में NDA को कम से कम 422 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है, ऐसे में विपक्ष के किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ राधाकृष्णन की जीत तय मानी जा रही है. बहुमत का आंकड़ा 391 है. जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद खाली हुए उप-राष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक हाथ में मोबाइल-दूसरे में स्टेयरिंग, ट्रक ड्राइवर ने 15 साल के छात्र को कुचला, साइकिल से लौट रहा था घर
एक हाथ में मोबाइल-दूसरे में स्टेयरिंग, ट्रक ड्राइवर ने 15 साल के छात्र को कुचला, साइकिल से लौट रहा था घर
महाराष्ट्र के इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकती है देवेंद्र फडणवीस सरकार, मंत्री ने किया ऐलान
महाराष्ट्र के इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकती है देवेंद्र फडणवीस सरकार, मंत्री ने किया ऐलान
LPG सिलेंडर का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'लोगों के घर के पास जो गटर है, सरकार उस पर...'
LPG सिलेंडर का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'लोगों के घर के पास जो गटर है, सरकार उस पर...'
Mumbai News: खाड़ी देशों में युद्ध से तरबूज-खरबूज का निर्यात ठप, भारत में फल हुए सस्ते, किसान परेशान
खाड़ी देशों में युद्ध से तरबूज-खरबूज का निर्यात ठप, भारत में फल हुए सस्ते, किसान परेशान

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget