एक्सप्लोरर

लगातार कांग्रेस को नसीहत दे रहे थे संजय राउत, अब वर्षा गायकवाड बोलीं, 'अगर उद्धव ठाकरे कुछ...'

Maharashtra News: कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत को अपनी पार्टी का निर्णय लेना चाहिए. चुनाव कैसे लड़ा जाना चाहिए, इस पर सभी की अपनी-अपनी राय है.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में तनातनी चल रही है. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत MVA के घटक दल कांग्रेस को लगातार घेर रहे थे. अब इस पर कांग्रेस की सांसद वर्षा गायकवाड़ ने उद्धव गुट के नेता पर पलटवार किया है. उन्होंने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में नसीहत देते हुए कहा है कि संजय राउत को अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए. कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा, ''संजय राउत के बयानों को पर हम गौर नहीं करते हैं. अगर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे कोई बात करते हैं तो हम उसे महत्व देंगे.''

कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने संजय राउत को घेरा

कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, ''संजय राउत को अपनी पार्टी का निर्णय लेना चाहिए. चुनाव कैसे लड़ा जाना चाहिए, इस पर सभी की अपनी राय है. गठबंधन के भीतर संवाद होना चाहिए. राउत साहब दिल्ली में मिलते हैं तो बातचीत होती है. हमारे साथ आंदोलन में शामिल हो जाते हैं.''

सार्वजनिक मंचों पर ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए- वर्षा गायकवाड़

उन्होंने ये भी कहा, ''गठबंधन को लेकर ये बातें सार्वजनिक मंचों पर नहीं कही जानी चाहिए. हमें एक साथ बैठकर निर्णय लेना चाहिए. 'इंडिया' गठबंधन में 28 पार्टियां शामिल हैं. दिल्ली की राजनीतिक स्थिति के आधार पर निर्णय लिये जाते हैं. संजय राऊत के बयान पर दिल्ली तय करेगी कि आगे क्या करना है.''

संजय राउत का कांग्रेस पर निशाना

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा, ''सामना संपादकीय में जो हमने लिखा है, वह सिर्फ हमारे मन की बात नहीं है बल्कि 'इंडिया' गठबंधन के अन्य दलों के मन की भी भावना है. INDIA गठबंधन और मजबूत होना चाहिए क्योंकि देश के सामने सबसे बड़ी समस्या पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हैं, उनकी तानाशाही है.''

उन्होंने आगे कहा, ''लोकसभा चुनाव के बाद 'इंडिया' गठबंधन की एक भी बैठक नहीं हुई, यह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है. अगर आने वाले दिनों में 'इंडिया' गठबंधन को बचाना चाहते हैं, ताकतवर बनाना चाहते हैं तो सहयोगी दलों के बीच संवाद की शुरुआत की जाए.''

ये भी पढ़ें:

BMC चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे सख्त, कहा- 'जो भी जाना चाहता है, वो...'

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget