एक्सप्लोरर

Vande Bharat Train: महाराष्ट्र को तीन नए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात! जान लें क्या है शेड्यूल?

Vande Bharat Express Train: महाराष्ट्र में पुणे से कोल्हापुर, पुणे से हुबली और नागपुर से सिकंदराबाद के बीच में वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी. इस रूट पर ट्रेन की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने की है.

Vande Bharat Express Train News: महाराष्ट्र को एकबार फिर नए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat) की सौगात मिल गई है. पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को अहमदाबाद से वीडियो लिंक के माध्यम से तीन नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जिसके बाद महाराष्ट्र में चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की संख्या अब बढ़कर 11 हो गई है.  इन ट्रेनों की समयसारणी जारी कर दी गई है.

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि नई ट्रेन नागपुर-सिकंदराबाद, कोल्हापुर-पुणे और पुणे-हुबली मार्गों पर चलाई जाएगी. पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे द्वारा अब तक महाराष्ट्र में विभिन्न मार्गों पर 8 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही थी. मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने जानकारी दी कि तीनों नए मार्गों पर वंदे भारत ट्रेन सेमी-हाई स्पीड ट्रेन का एडवांस 2.0 वर्शन है.

पुणे-हुबली वंदे भारत का शेड्यूल
पुणे-कोल्हापुर और पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आठ डिब्बों वाली है जो कि सप्ताह में तीन दिन चलेगी, जबकि 20 डिब्बों वाली नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी. मध्य रेलवे ने बताया पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को पुणे से 16:15 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 23:40 बजे हुबली पहुंचेगी. वहीं नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर से शाम 4:15 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 11:25 बजे सिकंदराबाद पहुंच जाएगी.

कोल्हापुर-पुणे वंदे भारत का क्या है शेड्यूल?
रेलवे ने  कोल्हापुर-पुणे-कोल्हापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का भी शेड्यूल जारी किया है जो कि सप्ताह में तीन दिन चलेगी. कोल्हापुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस 19 सितंबर से प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी. यह कोल्हापुर से सुबह 8:15 बजे प्रस्थानकरेगी और उसी दिन दोपहर 1:30 बजे अपने गंतव्य यानी पुणे पहुंच जाएगी. मध्य रेलवे ने जानकारी दी कि पुणे-कोल्हापुर वंदे भारत एक्सप्रेस 18 सितंबर से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को ऑपरेट की जाएगी. यह पुणे से दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 7:40 बजे कोल्हापुर पहुंच जाएगी.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में अजित पवार की पार्टी ने की 80 सीटों की मांग, क्या महायुति में बनेगी बात, कब तक होगा फाइनल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget