एक्सप्लोरर

मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा, CM शिंदे, डिप्टी CM फडणवीस ने PM मोदी का जताया आभार

Classical Language Status to Marathi: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारी प्रिय भाषा का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभारी हैं.


Classical Language Status To Marath: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मराठी को शास्त्रीय भाषा (Classical Language) का दर्जा देने को मंजूरी दे दी है. महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. वहीं, राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी इस फैसले को लेकर पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए महाराष्ट्र के लिए ऐतिहासिक दिन बताया.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''मेरे मराठी बोलने की सराहना करें. सभी मराठी वासियों को बधाई. आख़िरकार मेरी मराठी को क्लासिक भाषा का दर्जा मिल गया. एक लड़ाई सफल रही. इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने लगातार केंद्र का समर्थन किया था. 

हम पीएम मोदी और संस्कृति मंत्री के आभारी- सीएम शिंदे

उन्होंने आगे लिखा, ''हमारी प्रिय भाषा का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, साथ ही केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के आभारी हैं. इस कार्य में कई मराठी भाषियों, विचारकों, भाषा विद्वानों, लेखकों और आलोचकों ने मदद की. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!''

मराठी के इतिहास में ऐतिहासिक दिन- देवेंद्र फडणवीस

उधर, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्ज दिए जाने के केंद्र के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा, ''मराठी के इतिहास में आज एक ऐतिहासिक दिन है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज मराठी भाषा को विशिष्ट भाषा का दर्जा देने का फैसला किया. हम महाराष्ट्र की 12 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी माननीय मंत्रियों को हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हैं.''

'मराठी भाषा के सर्वांगीण विकास का रास्ता साफ'

बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम ने आगे कहा, ''लीलाचरित्र, ज्ञानेश्वरी, विवेक सिंधु जैसे अनेक ग्रंथों के आधार पर अनेक छोटे-बड़े विद्वानों ने मराठी भाषा को शास्त्रीय सिद्ध करने में योगदान दिया. मैं उनका भी बहुत आभारी हूं. नवरात्रि के पहले दिन यह आशीर्वाद मन को बहुत सुखद अनुभूति देता है. मैं महाराष्ट्र और दुनिया भर के सभी मराठी लोगों को हृदय से बधाई देता हूं. मराठी भाषा के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर अनुदान समेत तमाम सहयोग मिलने का रास्ता साफ हो गया है.''

बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बांग्ला भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने को मंजूरी दी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया.

ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले BJP में सेंध लगाएंगे शरद पवार! पार्टी के बड़े नेता ने की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget