एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव से पहले BJP में सेंध लगाएंगे शरद पवार! पार्टी के बड़े नेता ने की मुलाकात

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले, बीजेपी नेता हर्षवर्धन पाटिल एनसीपी नेता शरद पवार से मिले. उनके शरद पवार गुट में शामिल होने की चर्चा है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदलने की अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता हर्षवर्धन पाटिल गुरुवार (3 अक्टूबर ) को मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से मिले.

पाटिल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्होंने पवार से दक्षिण मुंबई में उनके ‘सिल्वर ओक’ आवास पर मुलाकात की. पाटिल ने कहा, ‘‘पवार ने मुझसे उनकी पार्टी में शामिल होने और विधानसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि वह मुझे चुनाव जिताएंगे.’’

राज्य के मंत्री और बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि पूर्व राज्य मंत्री हर्षवर्धन पाटिल को एनसीपी (एसपी) में शामिल होने के अपने फैसले पर पछतावा होगा. उन्होंने कहा कि जो लोग यह महसूस कर रहे हैं कि उन्हें विधानसभा चुनावों में (बीजेपी द्वारा) फिर से मैदान में नहीं उतारा जाएगा, वे पार्टी छोड़ रहे हैं. 

'शीर्ष नेता करेंगे तय'
चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ‘‘जब हम चुनाव जीतेंगे और वह (हर्षवर्धन) पार्टी में पुनः शामिल होने के लिए हमारे पास आएंगे, तो हमारे शीर्ष नेता तय करेंगे कि उन्हें वापस लिया जाए या नहीं.’’ बारामती क्षेत्र में इंदापुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक हर्षवर्धन पाटिल के पाला बदलने की अटकलें लगाई जा रही हैं, खासकर तब जब एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि पिछली बार सीट जीतने वालों को ही यह सीट बरकरार रखने का मौका मिलेगा.

शिवसेना-बीजेपी गठबंधन सरकार में रहे हैं राज्य मंत्री
इंदापुर सीट से चार बार विधायक रहे हर्षवर्धन पाटिल फिर से इंदापुर से चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं. इस सीट का प्रतिनिधित्व बीजेपी की गठबंधन सहयोगी एनसीपी करती है, जो इस बार मौजूदा विधायक दत्तात्रेय भरणे को फिर से मैदान में उतार सकती है. हर्षवर्धन पाटिल 1995-99 के दौरान शिवसेना-बीजेपी गठबंधन सरकार में कृषि और विपणन राज्य मंत्री रहे. उन्होंने 1995 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीता. वह 1999 से 2014 तक कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन सरकार के दौरान मंत्री थे. वह 2009 में कांग्रेस में शामिल हुए और सहकारिता और संसदीय मामलों के मंत्री बनाए गए.

ये भी पढ़ें: एक कॉल, प्रॉब्लम सॉल्वड! बारामती में डिप्टी CM अजित पवार ने की 'पंच शक्ति' की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा- 'लोकतंत्र तोड़ा जा रहा है'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के आदित्य ठाकरे, कहा- 'लोकतंत्र तोड़ा जा रहा है'
महाराष्ट्र सरकार का इच्छा मृत्यु पर बड़ा फैसला, सरकारी-निजी अस्पतालों में बनेगी मेडिकल कमेटी
महाराष्ट्र सरकार का इच्छा मृत्यु पर बड़ा फैसला, सरकारी-निजी अस्पतालों में बनेगी मेडिकल कमेटी
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget