एक्सप्लोरर

Ujani Dam Accident: पुणे के उजनी बांध में बहे छह लोगों में से पांच के शव बरामद, खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी

Maharashtra News: पुणे के उजनी बांध में नाव पलटने से छह लोग नदी में बह गए थे. पुलिस ने अबतक छह शव बरामद किए हैं. खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है.

Pune Rural Police: महाराष्ट्र में 21 मई की शाम को पुणे के उजनी बांध के पानी में एक नाव पलटने से छह लोग लापता हो गए थे. इसके बाद पुलिस ने खोज और बचाव अभियान चलाया. पुलिस को अबतक मौके से पांच शव बरामद हुए हैं. खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है.

महाराष्ट्र के पुणे जिले में उजनी बांध में नाव पलटने से दो बच्चों समेत छह लोग डूब गए थे. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को तेज हवाएं चलने और बारिश के बाद हुई. इंदापुर के तहसीलदार श्रीकांत पाटिल ने बताया कि डूबने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि नाव सेवा कलाशी और भूगांव गांव के बीच संचालित होती है. उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम सात लोगों को ले जा रही नाव तेज हवाओं और बारिश के बाद पलट गई. नाव पर सहायक पुलिस निरीक्षक श्रेणी का एक अधिकारी भी सवार था जो नाव पलटने पर तैरकर सुरक्षित निकल आया. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन की मदद से तलाश अभियान जारी है.

पुणे के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पंकज देशमुख ने बताया, "नाव में सात लोग सवार थे. उनमें से एक तैरकर सुरक्षित निकल आया और उसने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण और बचाव दल मौके पर पहुंचे." अधिकारियों ने कहा कि तेज हवाओं के कारण नाव को चलाना मुश्किल हो गया था. इस नाव की मदद से लोग एक तरफ से दूसरी तरफ जाते थे. पुणे ग्रामीण पुलिस ने कहा, "एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और पुलिस खोज और बचाव कार्यों के लिए तैनात हैं."

उजनी बांध भीमा बेसिन में स्थित है. यह राज्य के सबसे बड़े बांधों में से एक है, जिसकी जल संग्रहण क्षमता 117 टीएमसी है. हालांकि, न तो तहसील प्रशासन और न ही राज्य सिंचाई विभाग नाव संचालन की निगरानी करता है.

ये भी पढ़ें: Pune Porsche Accident: जमानत को लेकर हंगामे के बाद आरोपी किशोर को भेजा गया निगरानी केंद्र, पीड़ित परिवार ने की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget