एक्सप्लोरर

Maharashtra: क्या एकजुट हो पाएगा विपक्ष? पटना में सीएम नीतीश कुमार की बैठक में शामिल होंगे उद्धव ठाकरे

Maharashtra News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में लगे हुए हैं. इस सिलसिले में अगले महीने विपक्ष की एक बैठक में उद्धव ठाकरे शामिल होंगे.

Uddhav Thackeray Nitish Kumar Meeting: शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे 12 जून को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई प्रमुख विपक्षी नेताओं की बैठक में भाग लेंगे, ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने इस बारे में जानकारी दी है.

जदयू के कई बड़े नेता लेंगे हिस्सा
नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष को करने के लिए देश में विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं. बिहार के मंत्री और जद (यू) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को कहा कि बीजेपी के विरोधी अधिकांश दलों के "अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक" में भाग लेने की संभावना है. इस महीने की शुरुआत में, नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए मुंबई में उद्धव ठाकरे के आवास पर उनसे मुलाकात की थी.

संजय राउत ने क्या कुछ कहा?
इस बीच संजय राउत का भी बयान सामने आया है. संजय राउत ने कहा, 12 जून को नीतीश कुमार ने सभी बड़े नेताओं को जो बीजेपी के साथ नहीं हैं और 2024 में परिवर्तन चाहतें हैं उन सभी देशभक्त पार्टियों को निमंत्रण दिया है. उसमें उद्धव ठाकरे और पवार साहब भी हैं. मुझे लगता है हम पटना जाने के बारे में सोच रहे हैं.

संजय राउत का देवेंद्र फडणवीस पर निशाना
इस बीच, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा शिवसेना (यूबीटी) गुट में 'असंतोष' का दावा करने के बाद, संजय राउत ने फडणवीस को राज्य में सबसे "असंतुष्ट" राजनेता कहकर उन पर पलटवार किया है. संजय राउत ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "जाओ और देवेंद्र फडणवीस से पूछो कि वह कितने संतुष्ट हैं. वह सीएम बनने जा रहे थे, लेकिन पद की शपथ लेने के लिए उन्हें रोक दिया गया और राजनीति में उनके जूनियर का डिप्टी बनाया गया. क्या ऐसा आदमी संतुष्ट हो सकता है?

राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एक "दुखी" आदमी हैं. राउत ने कहा, "फडणवीस जी ऐसे आदमी हैं जो खुद असंतुष्ट हैं, वे दूसरे की संतुष्टि के बारे में क्या कह सकते हैं? चेहरा देखिए वह दुखी आदमी हैं." उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में उनकी पार्टी का हर नेता संतुष्ट है. उन्होंने कहा, "हम देखेंगे कि हमारी पार्टी में क्या चल रहा है. जो लोग जाना चाहते थे, वे चले गए, अब वे जहां भी गए हैं, उन्हें शांति से रहना चाहिए. हम अपनी पार्टी में खुश हैं, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में संतुष्ट हैं."

देवेंद्र फडणवीस का बयान
ठाकरे गुट के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कि शिंदे गुट के 22 विधायक और 9 सांसद उनके संपर्क में हैं, डिप्टी सीएम ने कहा, "पूरा ठाकरे गुट असंतुष्ट है. जिस तरह का असंतोष है, वह कहीं और नहीं है."

ये भी पढ़ें: Maharashtra: सुषमा अंधारे मामले में क्या संजय शिरसाट को मिली क्‍लीन चिट? रूपाली चाकणकर ने खारिज की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget