एक्सप्लोरर

ठाकरे बंधु की एकजुटता की पहली तस्वीर, उद्धव ठाकरे की चेतावनी- 'फडणवीस को कहना चाहता हूं कि भाषा के नाम पर...'

उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे के सामने महाराष्ट्र में आगामी निकाय चुनाव साथ लड़ने की बात कही. उन्होंने बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना पर निशाना साधते हुआ कहा कि अब इनको उखाड़ फेंकने का समय आ गया है.

Uddhav Thackeray Raj Thackeray: महाराष्ट्र में 20 सालों के बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक मंच पर आए. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने मराठी को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जमकर निशाना साधा.

शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारे एक होने पर सबकी नजर है. राजनीतिक दूरियां दूर करके हमने एकता दिखाई, हमारे बीच की दूरियां जो मराठी ने दूर की है. वो सभी को अच्छी लग रही है, हम दोंनों एक होकर आपको बाहर फेंकते हैं. मोदी किस स्कूल में पढ़े थे? हिन्दुत्व हमने छोड़ा नहीं है, ना छोड़ेंगे, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कहना चाहता हूं कि भाषा के नाम पर गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे.

उन्होंने कहा कि आज मेरे भाषण से जरूरी है राज-उद्धव के एकसाथ आने की तस्वीर. आज हमारे बीच में जो अंतर था वह अनाजी पंथ ने दूर किया है. एकसाथ आए हैं, एकसाथ रहने के लिए. आज सभी नींबू-मिर्ची काटने व्यस्त रहेंगे. आज सबको उखाड़ फेंकने के लिए हम एकसाथ आए हैं.

साथ चुनाव लड़ने के संकेत

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''भाषा के नाम पर गुंडगर्दी सहन नहीं करेंगे. ऐसा देवेंद्र फडणवीस ने कहा. पर भाषा के लिए हम गुंडे हैं.'' उन्होंने आगामी निकाय चुनाव भी साथ लड़ने की बात कही.

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि डर निर्माण करके मराठी को मराठी से लड़वाया. हम एक हो गए हैं, बहुत हो गया. अब इनको उखाड़ फेंकने का समय आ गया है.

राज ठाकरे ने क्या कहा?

उद्धव ठाकरे से पहले राज ठाकरे ने सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मैं लगभग 20 वर्ष बाद उद्धव ठाकरे के साथ मंच साझा कर रहा हूं. राज ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस ने वह कर दिखाया जो बालासाहेब ठाकरे नहीं कर सके, मुझे और उद्धव को एक साथ लाना.

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि त्रिभाषा फॉर्मूले पर फैसला मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश का मुख्य हिस्सा था. महाराष्ट्र सरकार ने मराठी लोगों की मजबूत एकता के कारण त्रिभाषा फार्मूले पर फैसला वापस लिया.

राज ठाकरे के भाषण के बाद उद्धव ठाकरे ने हाथ मिलाया और उनकी पीठ थपथपाई और हंसते हुए दोनों बातचीत करते दिखे.

बता दें कि पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार ने पहली से पांचवीं तक तीसरी भाषा के तौर पर हिंदी को पढ़ाने का फैसला लिया था. इसके खिलाफ दोनों चचेरे भाई एकजुट हुए. हालांकि बाद में सरकार ने ये फैसला वापस ले लिया. इसके बाद दोनों भाईयों ने विजय रैली का आह्वान किया. राज ठाकरे ने 2005 में शिवसेना से इस्तीफा दे दिया था. इसके अगले साल उन्होंने एमएनएस का गठन किया. इसके बाद पहली बार है जब वो सियासी मंच पर उद्धव ठाकरे के साथ नजर आए हैं.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महाराष्ट्र का 74% हिस्सा सूखे की चपेट में, कमजोर मानसून ने कैसे खड़ा किया 25 साल का सबसे बड़ा संकट?
Explained: महाराष्ट्र का 74% हिस्सा सूखे की चपेट में, कमजोर मानसून ने कैसे खड़ा किया 25 साल का सबसे बड़ा संकट?
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट को नहीं मिली इजाजत, पुलिस ने बताई वजह
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट को नहीं मिली इजाजत, पुलिस ने बताई वजह
रायगढ़ की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका! 4 लोग गंभीर रूप से घायल
रायगढ़ की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका! 4 लोग गंभीर रूप से घायल
संजय राउत का बड़ा आरोप, कहा- 'चुनाव आयोग में होती है मैच फिक्सिंग'
संजय राउत का बड़ा आरोप, कहा- 'चुनाव आयोग में होती है मैच फिक्सिंग'

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर, 1100 लोगों का रेस्क्यू
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
Embed widget