एक्सप्लोरर

'जहां बीजेपी सत्ता में है वहां...', बदलापुर केस को लेकर शिवसेना यूबीटी ने सामना में निकाली भड़ास

Badlapur School Girl Molestation: महाराष्ट्र के बदलापुर में यौन उत्पीड़न केस को लेकर उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 'सामना' में शिंदे सरकार पर हमला बोला है. इस केस को लेकर उद्धव गुट ने कई सवाल खड़े किए हैं.

Badlapur School Girl Molestation Case: बदलापुर के एक स्कूल में दो मासूमों के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर लोग जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस घटना को लेकर उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में शिंदे सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

उद्धव गुट ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना
'सामना' में उद्धव गुट ने सवाल पूछा कि अगर महाराष्ट्र में तीन-चार साल के मासूम बच्चे सुरक्षित नहीं हैं और वह विकृत मानसिकता के शिकार हो रहे हैं, तो सरकार का ‘भाई’ का राग अलापना केवल एक ढोंग है.

शिवसेना (UBT) ने शिंदे सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीड़ित बच्चों के माता-पिता को 11-12 घंटे तक थाने में बिठाए रखा गया, और लगभग 12 घंटे बाद मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई. 'सामना' में सवाल उठाया गया है कि यह देरी क्यों की गई और किसके निर्देश पर की गई? ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि जिस संस्थान में यह घटना घटी, वह बीजेपी से जुड़ा हुआ है, और इसीलिए मामले को दर्ज करने में देरी की गई ताकि दोषियों को बचाने का रास्ता निकाला जा सके.

देवेंद्र फडणवीस पर बोला हमला
शिवसेना UBT ने कहा, गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में कहा है कि यदि लापरवाही हुई है तो कार्रवाई की जाएगी, लेकिन शिवसेना ने इस बयान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि 12 घंटे की देरी के बाद भी फडणवीस किंतु-परंतु कर रहे हैं, जिससे साफ होता है कि सरकार दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है.

आगे कहा, फडणवीस ने यह भी कहा कि विपक्ष को इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए, लेकिन शिवसेना (UBT) का कहना है कि अगर न्याय नहीं मिलेगा तो लोग सड़कों पर उतरेंगे और बदलापुर में हुआ प्रदर्शन इसी जनाक्रोश का परिणाम है. उद्धव गुट ने बीजेपी पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है जो बीजेपी शासित राज्यों में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप रहती है, लेकिन विपक्षी राज्यों में इसी तरह की घटनाओं पर सड़कों पर उतरती है.

ये भी पढ़ें: बदलापुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सरकार को बदनाम करना था मकसद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget