एक्सप्लोरर

'मैं मुख्यमंत्री बनने का सपना...', महाराष्ट्र में MVA के सीएम चेहरे के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान

Uddhav Thackeray News: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खींचतान जारी है. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इसे लेकर अपनी स्थिति साफ की है.

Maharastra Assembly Elections: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ी हुई है. महाविकास अघाड़ी (MVA) में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी भी किसी का नाम स्पष्ट तौर से फाइनल नहीं किया गया है. हालांकि शिवसेना (यूबीटी) के नेता लगातार उद्धव ठाकरे को सीएम पद के लिए दावेदार बताते रहे हैं. इस बीच खुद उद्धव ठाकरे ने प्रतिक्रिया देते हुए सीएम पद को लेकर अपनी स्थिति साफ की है.

महाराष्ट्र के अहमदनगर के कोपरंगाव में एक सम्मेलन के दौरान रविवार (15 सितंबर) को पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, ''मैं मुख्यमंत्री बनने का सपना नहीं देख रहा, पहले भी नहीं देखता था और अब भी नहीं देख रहा हूं.''

संजय राउत ने क्या कहा था?

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने महाविकास अघाड़ी में सीएम फेस को लेकर कुछ दिन पहले कहा था कि उद्धव ठाकरे जी ने कभी नहीं कहा कि वो मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. उन्होंने कहा था, ''अगर कांग्रेस या एनसीपी (एसपी) के पास कोई चेहरा होगा तो सामने लाना चाहिए, उद्धव ठाकरे उस चेहरे का समर्थन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की जनता के दिलों में हैं.''

हालांकि इस महीने की शुरुआत में संजय राउत ने शरद पवार की ओर से सीएम पर को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पवार साहब बिल्कुल सही बोल रहे हैं. नतीजों के बाद ही मुख्‍यमंत्री के नाम पर फैसला होगा. उन्होंने कहा, “जनता के मन में जो चेहरा है, जनता उसी को मुख्यमंत्री बनाएगी. पवार साहब की बात शत-प्रतिशत ठीक है.''

उन्होंने ये भी कहा था कि हमारा सबसे पहला काम है इस राज्य की महायुति गठबंधन की भ्रष्ट सरकार को हटाना और मुख्यमंत्री पद के बारे में कभी भी चर्चा कर सकते हैं. 

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल भी इसी साल समाप्त हो रहा है, लेकिन भारतीय निर्वाचन आयोग ने अभी यहां चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है. राज्य में इसी साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें:

महायुति में किन नेताओं को मिलेगा टिकट, कब होगा सीटों का बंटवारा? CM एकनाथ शिंदे ने किया सबकुछ साफ

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget