एक्सप्लोरर

Maharashtra Lok Sabha Elections: 'जहां भी हमें बढ़त मिली वहां मशीनें...', महाराष्ट्र में वोटिंग को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा

Lok Sabha Elections: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रशासन की वजह से ही वोटिंग कम हुई है. यह केंद्र सरकार का नाटक है.

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में सोमवार (20 मई) को पांचवें और आखिरी चरण में मुंबई की 6 सीटों समेत राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई. इस बीच पूर्व सीएम और शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कम मतदान को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रशासन की वजह से वोटिंग कम हुई है और ये चुनाव आयोग का खेल है.

पूर्व सीएम और शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "प्रशासन ही कारण है कि वोटिंग कम हुई है. जहां भी हमें बढ़त मिली है, वहां मशीनें ठीक से व्यवस्थित नहीं हैं. मशीनें बंद कर दी गई हैं.

उद्धव ठाकरे का केंद्र सरकार पर हमला

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, ''यह मोदी सरकार का नाटक है. हार का डर है. लोग उत्साहित हैं. उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है. यह चुनाव आयोग का खेल है. जहां हमारा प्रतिशत ज्यादा होगा, वहीं मतदान प्रतिशत कम हो रहा है. चुनाव आयोग पक्षपातपूर्ण है. कुछ समुदायों में बार-बार पहचान पत्र मांगे जा रहे हैं. मोदी सरकार हार के डर से चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है. लेकिन मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने देना चाहिए''

उद्धव ठाकरे को हार का डर सता रहा- राम कदम

शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के धीमी वोटिंग कराने के बयान पर बीजेपी नेता राम कदम ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में करारी हार का डर उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे को सता रहा है. देश में ऐसा कोई अध्ययन, सर्वे नहीं है जो बताता है की वोटिंग कम या ज़्यादा होने से किसी पार्टी को फ़ायदा या नुक़सान हो. 
गर्मियों की छुट्टियां है कई परिवार अपने गांव भी जाते हैं. अब ठाकरे की ऊभाटा को अपनी हार के लिए कोई ना कोई बहाना चाहिए जिसकी ज़मीन ऐसे निराधार आरोपों से तैयार की जा रही है.

महाराष्ट्र में चुनाव संपन्न

इससे पहले सोमवार (20 मई) को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में धीमी मतदान को लेकर चिंता जताई थी. डिप्टी सीएम ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने चुनाव आयोग से मुंबई में मतदान की धीमी गति की शिकायतों पर गौर करने का आग्रह किया है. महाराष्ट्र में अंतिम चरण में कुल 13 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले गए. मुंबई में कई राजनेता, उद्योगपति, खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों ने मतदान किया.

महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं. इससे पहले राज्य में चार चरणों में 35 सीटों का चुनाव हो चुका है. 20 मई को अंतिम चरण में 13 सीटों पर वोटिंग के साथ महाराष्ट्र में चुनाव खत्म हो गए.

ये भी पढ़ें:

पति शिंदे गुटे में, बेटा उद्धव गुट का उम्मीदवार...पत्नी ने किसे किया वोट? खुद बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget