एक्सप्लोरर

बागियों को MVA का अल्टीमेटम, उद्धव ठाकरे ने कहा- 'कार्रवाई करेंगे', शरद पवार क्या बोले?

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं में दलबदल और बगावत का दौर चला. एमवीए गठबंधन के नेता शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने बागियों को चेतावनी दी है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं द्वारा दल बदलने और बगावत करने का दौर जारी है. इसका असर सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के साथ साथ विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी पर भी पड़ रहा है. इस बीच एमवीए सहयोगी शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने बागियों को चेतावनी दी है. 

आज (सोमवार, 4 नवंबर) नामांकन पीछ लेने का दिन है. कई बागियों ने नामांकन दाखिल किया है. इस पर शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी भूमिका एक है कि एक दूसरे के खिलाफ ना लड़ें, बल्कि सब एकसाथ लड़ें. शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने सभी को इस बात की सूचना दी है.

'नाम वापस न लेने पर होगी कार्रवाई'- उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने कहा, "एक घंटा बचा है. अगर हमारे कहने के बाद भी कोई नामांकन वापस नहीं लेता है तो उनके ऊपर कारवाई होगी. शेतकरी कामगार पार्टी से हमारी बातचीत हुई है. हम अलिबाग पेन पनवेल से नामांकन पीछे ले रहे हैं. 3 बजे तक सब्र रखें.

'कोई फ्रेंडली मुकाबला नहीं होगा'- शरद पवार
वहीं, एनसीपी (एसपी प्रमुख) शरद पवार ने कहा, "एमवीए में फ्रेंडली फाइट का कोई सवाल ही नहीं उठता. बागियों को नामांकन वापस लेना होगा." 

MVA के 14 नेता हुए थे बागी
दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग पार्टियों से करीब 50 नेताओं ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था. इसमें महायुति के सबसे ज्यादा 36 बागी नेता शामिल थे. वहीं, महाविकास आघाड़ी के 14 बागियों ने निर्दलीय पर्चा भरा था. इसकी वजह से महायुति और एमवीए की टेंशन बढ़ गई थी. 

बागी कांग्रेस नेता मुख्तार शेख ने वापस लिया नाम
एमवीए की सहयोगी कांग्रेस के बागी कांग्रेस नेता मुख्तार शेख ने कसबा पेठ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवाक के तौर पर अपना नामांकन वापस ले लिया है. अब वह विधानसभा चुनाव के लिए एमवीए के आधिकारिक उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर को समर्थन दे रहे हैं. 

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के नेता रंजीत पाटिल ने धाराशिव जिले की परांडा सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया है. अब इस सीट से एनसीपी-एसपी नेता और पूर्व विधायक राहुल मोटे सावंत अघाड़ी के आधिकारिक उम्मीदवार हैं. परांडा सीट पर शिवसेना के मंत्री तानाजी सावंत चुनाव लड़ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में किसके साथ और कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी उद्धव ठाकरे की शिवसेना, संजय राउत बोले- 'आज शाम तक...'

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget