एक्सप्लोरर

मोहन भागवत के 3 बच्चों वाली सलाह पर उद्धव ठाकरे का तंज- 'उनसे BJP की स्थिति देखी नहीं जाती इसलिए...'

Uddhav Thackeray News: उद्धव ठाकरे ने मोहन भागवत के 3 बच्चों वाले बयान को BJP से जोड़ते हुए तंज कसा. उन्होंने कहा कि शायद मोहन भागवत से BJP की स्थिति देखी नहीं जाती, इसिलए 3 बच्चों की सलाह दे रहे हैं.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट वाले मुद्दे पर अब नया बयान दिया है. मोहन भागवत ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा कि वे खुद 75 साल की उम्र में रिटायर होंगे या किसी और को रिटायर होना चाहिए. इसको लेकर जब उद्धव ठाकरे से सवाल किया गया तो उन्होंने मोहन भागवत के 3 बच्चे पैदा करने वाले बयान से जोड़ते हुए कहा कि उन्होंने शायद इसलिए यह बयान दिया ताकि बीजेपी में उन्हें बाहर से लोग न लाने पड़ें.

दरअसल, मोहन भागवत ने गुरुवार (28 अगस्त) को कहा था, "जिनका जन्मदर तीन से कम होता है, वो धीरे-धीरे लुप्त हो जाते हैं. इसलिए तीन बच्चे करने चाहिए. यह सब समाज करते हैं." 

मोहन भागवत ने क्या कहा था?
दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल होने पर एक कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में अलग-अलग समाज के शास्त्रों और विज्ञान में यह लिखा है कि तीन बच्चे हों तो आप लुप्त नहीं होंगे. वहीं, डॉक्टर्स ने भी उनसे यह कहा है कि जिन दंपती की समय पर शादी हो जाती है और तीन बच्चे होते हैं, उन सबका स्वास्थ्य अच्छा रहता है. 

'तीन बच्चे होने पर स्वस्थ रहता है परिवार'- मोहन भागवत
इसके अलावा, मोहन भागवत ने यह भी दावा कि जिस घर में तीन संतानें होती हैं, वहां तीनों बच्चे एक दूसरे के साथ मिलकर ईगो मैनेजमेंट सीख जाते हैं. इसलिए आगे चलकर उनके पारिवारिक जीवन में सब सही रहता है. उन्होंने कहा, "ये बातें मुझे खुद डॉक्टरों ने बताई हैं. मैं तो जानवरों का डॉक्टर हूं. उधर तो यह विषय ही नहीं है."

मोहन भागवत ने आगे कहा कि अपने देश की पॉलिसी भी औसतन 2.1 बच्चे रिकमेंड करती है, लेकिन 2.1 संतान तो हो नहीं सकती. 2 के बाद तो 3 ही आता है.

'रिटायरमेंट वाले बयान से पलटे मोहन भागवत'- सचिन पायलट
इसके अलावा, कांग्रेस के सीनियर नेता सचिन पायलट ने भी मोहन भागवत के रिटायरमेंट वाले नए बयान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "पहले तो भागवत साहब ने बोला था कि 75 पर रिटायरमेंट हो जाना चाहिए. भागवत साहब पर अब कोई दबाव आया है, इसलिए अब 75 साल वाली बात से पलट गए हैं." सचिन पायलट ने आगे कहा, "मोहन भागवत प्रवचन देते हैं और लोगों को भम्रित करते हैं."

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
महाराष्ट्र: सूखा राहत बैठक से दोनों डिप्टी CM दूर, क्या महायुति में सब ठीक है?
महाराष्ट्र: सूखा राहत बैठक से दोनों डिप्टी CM दूर, क्या महायुति में सब ठीक है?
CJI से मुलाकात न होने पर भड़के संजय राउत, कहा- 'INDIA ब्लॉक SC...'
CJI से मुलाकात न होने पर भड़के संजय राउत, कहा- 'INDIA ब्लॉक SC...'
'किसानों को 6-8 महीनों तक...', सूखा दल की बैठक में बोले CM फडणवीस
'किसानों को 6-8 महीनों तक...', सूखा दल की बैठक में बोले CM फडणवीस

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget