एक्सप्लोरर

खत्म हुई लड़ाई, साथ आए ठाकरे भाई! बस ऐलान का इंतजार, सामना में छपी इस तस्वीर से मची हलचल

Raj Thackeray- Uddhav Thackray: शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की साथ वाली तस्वीर छपी है, जिसपर लिखा है महाराष्ट्र की जनता जो चाहती है वो होगा.

Uddhav Thackeray Raj Thackeray Together: महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार (7 जून) को बड़ी हलचल मच गई है. भूले-बिसरे ठाकरे भाई अब एक साथ आते दिख रहे हैं. इसका अंदाजा आज के सामना के अखबार से लगाया जा सकता है. दरअसल, शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना के फ्रंट पेज पर राज ठाकरे की उद्धव ठाकरे के साथ वाली तस्वीर छपी है. 

दोनों ठाकरे बंधुओं की यह तस्वीर मनसे और शिवसेना यूबीटी के साथ आने की संभावना के तौर पर देखी जा रही है. तस्वीर के साथ मराठी में जो हेडिंग दी गई है, उसका हिंदी अनुवाद है- 'महाराष्ट्र के जो मन में है, वो होगा'. सामना में छपी इस खबर से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है. 

राज ठाकरे-उद्धव ठाकरे के लगे पोस्टर
इतना ही नहीं, मुंबई के कुछ इलाकों में दोनों नेताओं के साथ वाले पोस्टर भी लगे हैं. मुंबई समेत महाराष्ट्र की कई जगहों पर लगे इन पोस्टर्स में मांग की जा रही है कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे अब साथ आ ही जाए. पोस्टर में लिखा है कि महाराष्ट्र की 8 करोड़ मराठी जनता एक बार फिर दोनों भाइयों को साथ देखना चाहती है.


खत्म हुई लड़ाई, साथ आए ठाकरे भाई! बस ऐलान का इंतजार, सामना में छपी इस तस्वीर से मची हलचल

गठबंधन की रूपरेखा पर नहीं हुई बात
सामना में ठाकरे भाइयों की तस्वीर ऐसे समय में छापी गई है जब उद्धव ठाकरे ने मनसे के साथ गठबंधन के सकारात्मक संकेत दिए हैं. आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर दोनों ही दलों के लिए यह रणनीतिक रूप से अहम है. हालांकि न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गठबंधन की रूपरेखा और शर्तों पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

इससे पहले उद्धव ठाकरे से मुंबई में जब सवाल किया गया था कि भाई राज ठाकरे के साथ आने की अटकलों पर वो क्या कहेंगे, तो शिवसेना यूबीटी प्रमुख ने कहा था कि महाराष्ट्र के दिल में जो होगा वही होगा. सामना के फ्रंट पेज पर आज यही बात दोनों की तस्वीरों के साथ छपी है.

मनसे उपाध्यक्षों की बैठक 
शनिवार (7 जून) की सुबह 9:30 बजे से मनसे उपाध्यक्षों की बैठक चल रही है. यह मीटिंग शिवतीर्थ पर हो रही है, जिसमें राज ठाकरे भी मौजूद हैं. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में राज-उद्धव ठाकरे के साथ आने की चर्चाएं हो सकती हैं. क्या इस मीटिंग में गठबंधन का सुर आएगा? यह देखने वाली बात होगी.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget