एक्सप्लोरर

PM मोदी और शरद पवार के एक मंच पर आने की चर्चा! उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री से पूछे ये सवाल

Maharashtra Politics: पुणे ट्रस्ट ने तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए पीएम मोदी को चुना है. 1 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शरद पवार को चीफ गेस्ट के तौर पर निमंत्रण भेजा गया है.

Maharashtra News: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उनकी एनसीपी द्वारा 70 हजार करोड़ रुपये का कथित घोटाला किए जाने संबंधी टिप्पणी को लेकर तंज किया. मंगलवार (11 जुलाई) को उद्धव ने पूछा कि इस घोटाले का क्या हुआ. उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी पर ऐसे समय निशाना साधा है जब पुणे ट्रस्ट ने एक दिन पहले ही तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री को चुना है और 1 अगस्त को आयोजित सम्मान समारोह के लिए शरद पवार को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है.

समारोह के लिए आमंत्रित अन्य गणमान्य लोगों में एनसीपी नेता अजित पवार भी शामिल हैं जो 2 जुलाई को महाराष्ट्र की शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गठबंधन सरकार में बतौर उप मुख्यमंत्री शामिल हुए थे. अजित पवार के साथ उनके गुट के आठ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी. उद्धव ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ 70 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का क्या हुआ? मंच पर उस समय कौन होगा. वह (एनसीपी) पार्टी आपके साथ है.’’

Maharashtra: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा एलान, नाना पटोले बोले- 'हमारी तैयारी सभी सीटों...'

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने भोपाल में बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि एनसीपी पर महाराष्ट्र सहकारी बैंक घोटाला, सिंचाई घोटाला और अवैध खनन घोटाला सहित 70 हजार करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप है. विपक्षी पार्टियों के खिलाफ कथित तौर पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए ठाकरे ने बीजेपी नीत केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा, ‘‘ समय क्रूर होता है. जब इसका रुख उनके खिलाफ होगा तो उनके लिए मुश्किल होगी.’’

पुणे ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक तिलक ने सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को एक अगस्त को लोकमान्य तिलक की 103वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा और शरद पवार को कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है. ट्रस्ट ने महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अजित पवार को भी आमंत्रित किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget