एक्सप्लोरर

'गिर जाएगी NDA सरकार, इंडिया गठबंधन...', उद्धव ठाकरे के इस दावे ने बढ़ाई BJP की टेंशन

Uddhav Thackeray on PM Modi: उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के स्थापना दिवस पर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. शिवसेना (UBT) प्रमुख ने दावा किया कि जल्द ही NDA की सरकार गिर जाएगी.

Uddhav Thackeray Speech: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह उन लोगों के साथ कभी नहीं जाएंगे जिन्होंने उनकी पार्टी को 'खत्म' करने की कोशिश की. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ संभावित सुलह से जुड़ी अटकलों पर विराम लग गया.

ठाकरे ने शिवसेना के 58वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नौ जून को सत्ता में आई नरेन्द्र मोदी सरकार गिर जाएगी और उसकी जगह ‘इंडिया’ गठबंधन नीत सरकार सत्ता संभालेगी.

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में बीजेपी के प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी (बीजेपी) यह खबर फैलाकर अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है कि शिवसेना (यूबीटी) सत्तारूढ़ राजग (NDA) में शामिल हो जाएगी.

ठाकरे ने बीजेपी के साथ फिर से गठबंधन करने की अटकलों के संबंध में कहा, 'हम उन लोगों के साथ कभी नहीं जाएंगे जिन्होंने शिवसेना को खत्म करने की कोशिश की.' उन्होंने कहा कि जब तक उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) निचले सदन के कुछ सदस्यों से संबंधित अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला नहीं सुना देता, विधान परिषद की 11 सीटों के लिए कोई चुनाव नहीं होना चाहिए.

विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 12 जुलाई को चुनाव होने हैं. इस चुनाव में विधायक मतदान करेंगे. ठाकरे ने बीजेपी पर हिंदुत्व को त्यागने का आरोप लगाया और सवाल किया कि क्या राष्ट्रीय पार्टी का क्षेत्रीय दलों तेदेपा और जद (यू) के साथ गठबंधन स्वाभाविक है. शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष ठाकरे ने बीजेपी के हिंदुत्व को 'प्रतिगामी' करार दिया और अपनी पार्टी के हिंदुत्व को 'प्रगतिशील' बताया.

यहां बता दें, कल शिवसेना का स्थापना दिवस था. इस स्थापना दिवस को शिवसेना के दोनों गुटों (एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे) ने अलग-अलग मनाया है.

ये भी पढ़ें: शेयर मार्केट में इन्वेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी, शख्स को 94 लाख का लगाया चूना, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget