एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे की बैग की जांच होने पर संजय सिंह बोले, 'महाराष्ट्र के अंदर किसी की हिम्मत नहीं होती थी कि...'

Uddhav Thackeray News: शिवसेना (यूबीटी) के चीफ उद्धव ठाकरे सोमवार को पार्टी उम्मीदवार संजय डेरकर के समर्थन में रैली करने यवतमाल पहुंचे थे. यहां पर अधिकारियों ने बैग की जांच की.

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की सोमवार (11 नवंबर) को बैग की चेकिंग की गई. अधिकारियों ने यवतमाल में उनके बैग की जांच की. वो चुनाव प्रचार को लेकर वहां पहुंचे थे. अब इस पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

क्या बोले संजय सिंह?

संजय सिंह ने कहा, "महाराष्ट्र के अंदर किसी की हिम्मत नहीं होती थी कि बाला साहेब ठाकरे की पार्टी के साथ कोई दुर्व्यव्हार कर सके, आज उस पार्टी के अगुवा उद्धव ठाकरे के साथ जिस तरह की बदसलूकी की गई, मैं समझता हूं कि इसका सब महाराष्ट्र की जनता को सिखाना चाहिए. क्या उद्धव ठाकरे को चुनाव प्रचार करने की इजाजत नहीं है? क्या वो अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार नहीं कर सकते?"

जनता जरूर बदला लेगी- आप सांसद

आप सांसद ने आगे कहा, "आज उनका (उद्धव ठाकरे) का हेलीकॉप्टर चेक किया गया. अमित शाह का हेलीकॉप्टर कभी चेक हुआ क्या? नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर कभी चेक हुआ क्या? देवेंद्र फडणवीस, शिंदे किसी का हेलीकॉप्टर कभी चेक हुआ क्या तो उद्धव ठाकरे का कैसे चेक हो गया? आप दबाना चाहते हैं? महाराष्ट्र के लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि हम उद्धव ठाकरे को अपमानित करेंगे, उनकी पार्टी को अपमानित करेंगे? जिस तरह से तीर कमान चुराया गया, घड़ी चुराई गई, महाराष्ट्र की जनता जरूर बदला लेगी."

उद्धव ठाकरे ने खुद चेकिंग के बारे में बताया

बता दें कि उद्धव ठाकरे ने यवतमाल के वानी में शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार संजय डेरकर के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए इस घटना की जानकारी दी. पूर्व सीएम ने कहा कि जब वह हेलीकॉप्टर से वानी पहुंचे तो कई सरकारी अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से कहा कि वे उन अधिकारियों की जेब और पहचान पत्रों की भी जांच करें जो उनकी जांच करते हैं. 

उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह चुनाव अधिकारियों से नाराज नहीं हैं. हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘आप अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और मैं अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा.’’ शिवसेना (उबाठा) अध्यक्ष ने सवाल किया, ‘‘जिस तरह से आपने मेरे बैग की जांच की, क्या इसी तरह से मोदी और शाह के बैग की जांच करेंगे?’’ उन्होंने जानना चाहा कि क्या मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार तथा देवेंद्र फडणवीस के बैग की जांच नहीं की जानी चाहिए? 

Maharashtra Election: सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा, 'उद्धव ठाकरे का मुस्लिम वोट बैंक जल्द ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: 'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
Mumbai Rain: भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
Pune Building Collapsed: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू जारी
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget