एक्सप्लोरर

BJP सांसद निशिकांत दुबे के पटककर मारने वाले बयान पर उद्धव ठाकरे बोले, 'ऐसे कई लकड़बग्घे...'

Uddhav Thackeray on Nishikant Dubey: उद्धव ठाकरे ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को ‘लकड़बग्घा’ और मंत्री आशिष शेलार को ‘मराठी का दुश्मन’ बताया.

मराठी और हिंदी भाषा को लेकर देशभर में चल रहे विवाद के बीच अब उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान को लेकर निशाना साधा है. उद्धव ठाकरे ने जहां तंज कसते हुए दुबे को 'लकड़बग्घा' बताया. वहीं आदित्य ठाकरे ने इस पूरे विवाद को बीजेपी की 'डिवाइड एंड रूल' पॉलिसी का हिस्सा करार दिया.

महाराष्ट्र की जनता सब जानती है- उद्धव

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "छोड़ो दुबे बिबे... ऐसे कई लकड़बग्घे हैं जो विवाद कर रहे हैं. हमारे यहां सब खुश हैं, इनके पास ध्यान देने की जरूरत नहीं है. हमारी महाराष्ट्र की जनता सब जानती है. मैं मीडिया का धन्यवाद करता हूं."

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी नेता आशिष शेलार पर भी निशाना साधा. उन्होंने सवाल उठाया कि “पहलगाम के आंतकवादी भाजपा में गए है क्या?” उद्धव ठाकरे ने कहा कि "हम शिवसेना वाले जात-पात, धर्म न देखकर मदद करते हैं। जो मराठी लोगों की तुलना पहलगाम के आतंकवादियों से कर रहे हैं, वही असली मराठी के गद्दार हैं। ये लोग न हिंदुओं को बचा सकते हैं, न मराठी लोगों के साथ न्याय कर सकते हैं।”

उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी भी भाषा का विरोध नहीं करती. उन्होंने कहा, “मैं हिंदी में तो बात कर रहा हूं. हमारे सांसद हिंदी में तो बात करते है. हमारा विरोध हिंदी थोपे जाने से है.”

बता दें कि  बीजेपी नेता और मंत्री आशिष शेलार ने मनसे के मराठी भाषा आंदोलन पर बोलते हुए कहा था कि “पहलगाम में धर्म पूछकर हिंदुओं को गोलियों से मारा गया और यहां मासूम हिंदुओं को भाषा पूछकर पीटा जा रहा है. ”

बीजेपी की ‘डिवाइड एंड रूल’ की रणनीति- आदित्य 

शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर तंज कसा. आदित्य ने कहा, “निशिकांत दुबे जैसे लोग फिजूल की बातें करने वाले हैं. ऐसे लोगों को ज्यादा तवज्जो देने की जरूरत नहीं है. ये सब शुद्ध राजनीति है. ये बीजेपी की ‘डिवाइड एंड रूल’ की रणनीति है. निशिकांत दुबे बीजेपी का चेहरा हो सकते हैं, लेकिन उत्तर भारतीयों का चेहरा नहीं हैं. वो अपने बयानों से महाराष्ट्र को जलाना चाहते हैं. हमारी लड़ाई किसी भाषा से नहीं है, बल्कि बीजेपी और उनकी थोपी जा रही नीतियों से है.”

बता दें इससे पहले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भाषा विवाद और महाराष्ट्र में गैर मराठी भाषियों के साथ मारपीट को लेकर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर विवादित बयान दिया था. निशिकांत दुबे ने ठाकरे बंधुओं पर बीएमसी चुनाव के लिए सस्ती राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी कह दिया कि अगर हिम्मत है बिहार, उत्तर प्रदेश या तमिलनाडु जाएं, जहां 'उन्हें पटक-पटक कर मारेंगे.'

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget