एक्सप्लोरर

बीजेपी पर उद्धव ठाकरे का जोरदार हमला, बोले- 'प्रभू राम का नाम लेने के लायक नहीं, जमीन हड़पना...'

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने BJP पर वक्फ बोर्ड और रामराज्य को लेकर निशाना साधा है. वहीं राज्य में भाषा विवाद पर उन्होंने कहा कि 'चलो मराठी सीखते हैं' जैसी मुहिम शुरू की गई है.

Uddhav Thackeray on BJP: महाराष्ट्र की राजनीति में आए दिन आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर केंद्र सरकार और महायुती सरकार पर जमकर निशाना साधा है. इस बार उन्होंने वक्फ बोर्ड से लेकर मराठी भाषा के मुद्दे तक पर तीखी टिप्पणियां की हैं.

बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर आज (6 अप्रैल) ठाकरे ने चुटकी लेते हुए कहा, “तारीख के अनुसार आज बीजेपी का स्थापना दिवस है या सुविधा के अनुसार, ये वही जानें. लेकिन आज रामनवमी का अवसर भी है, ऐसे में मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. अगर वे रामराज्य की बात करते हैं, तो प्रभु श्रीराम के जैसे आचरण करें.”

क्या मैं उन 27 सालों को वनवास मानूं?- उद्धव ठाकरे
27 सालों तक बीजेपी के साथ वाले सवाल पर ठाकरे बोले, “क्या मैं उन 27 सालों को वनवास मानूं?” उन्होंने बीजेपी पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव के समय लाडली बहना योजना, किसानों की कर्ज माफी जैसे वादे किए गए, लेकिन अब ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’ यह सिद्धांत सिर्फ कहने भर का रह गया है.

वक्फ बोर्ड पर साफ किया रुख
वक्फ बोर्ड कानून को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा, “हमने इस मुद्दे पर अपना स्टैंड साफ कर दिया है. हम कोर्ट नहीं जाएंगे. कांग्रेस या कोई और जाए, उन्हें जाने दो. हम समय आने पर बोलते रहेंगे.”

विवादास्पद ऑर्गनाइज़र लेख का हवाला देते हुए ठाकरे ने आरोप लगाया कि बीजेपी को किसी भी समुदाय से प्रेम नहीं है. उन्होंने कहा, “बीजेपी को बस जमीन और व्यापार से मतलब है. वक्फ बोर्ड की जमीन, क्रिश्चियन की ज़मीन — सब अपने दोस्तों को देना ही इनका असली एजेंडा है. कल को यह गुरुद्वारा, जैन समाज और हिंदुओं की जमीनें भी अपने पूंजीपति मित्रों को सौंप देंगे.”

ठाकरे ने हिंदुत्व को लेकर बाजेपी की कथनी और करनी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “दो दिन में बीजेपी और उनके मित्र दलों के भाषणों को देखें, तो सब मुसलमानों की ओर केंद्रित थे. फिर वे हमें हिंदुत्व पर क्यों घेरते हैं?”

अंत में उन्होंने ऑर्गनाइज़र द्वारा भाजपा के कथित छुपे एजेंडे को उजागर करने के लिए पत्रिका की सराहना की और कहा, “मैं ऑर्गनाइज़र का अभिनंदन करता हूं, जिसने सच्चाई सामने लाई है.”

मंत्री माणिकराव कोकाटे पर बोले उद्धव

उद्धव ठाकरे ने कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे (Manikrao Kokate) को लेकर भी सवाल खड़े किए और कहा कि जिन पर खुद धोखाधड़ी का आरोप है, उन्हें मंत्रीपद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है. कोर्ट से अस्थायी राहत मिलना अलग बात है, लेकिन आरोप तो साबित हो ही चुके हैं.

राज्य में मराठी भाषा विवाद पर भी बोले

राज्य में आजकर मराठी भाषा पर भी कई जगह बवाल देखने को मिलता है. वहीं मराठी भाषा के सवाल पर ठाकरे ने कहा, “चलो मराठी सीखते हैं — यह मुहिम उत्तर भारतीयों के साथ मिलकर शुरू की गई है. जो लोग यहां रहना और व्यापार करना चाहते हैं, उन्हें मराठी बोलनी चाहिए. इससे उन्हें लाभ मिलेगा.”

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget