एक्सप्लोरर

Mumbai News: मुंबई में Uber ने कैब सर्विस का किराया 15% बढ़ाया, तेल की कीमतें बढ़ने के बाद लिया फैसला

Uber Fare In Mumbai: एप बेस्ड कैब सर्विस देने वाली कंपनी उबर ने अपनी सेवाओं के लिए दाम बढ़ाने का एलान कर दिया है.

Uber Cab In Mumbai: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर एक ओर जहां आम आदमी पर तो दिख ही रहा है वहीं अब एप बेस्ड कैब सर्विस देने वाली कंपनी उबर (Uber) ने भी अपनी सेवाओं के लिए दाम बढ़ाने का एलान कर दिया है. कंपनी ने शुक्रवार को कहा है कि उसने ईंधन की बढ़ती कीमतों के असर को कम करने के लिए मुंबई में कैब सर्विस के किराए में 15 प्रतिशत की वृद्धि की है. बता दें बीते 11 दिन में 9 बार डीजल और पेट्रोल की कीमतों में 6.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

उबर इंडिया और साउथ एशिया के सेंट्रल ऑपरेशंस के प्रमुख नीतीश भूषण ने एक बयान में कहा, "उबर मुंबई में यात्रा के किराए में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर रहा है." उन्होंने कहा कि किरायों में वृद्धि ईंधन की कीमतों में वृद्धि के प्रभाव से ड्राइवरों को मदद करने के लिए है. उन्होंने कहा, "ड्राइवर्स से मिलने वाली प्रतिक्रिया से हमें समझ आ रहा है कि ईंधन की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी चिंता का विषय है.

22 मार्च से बढ़नी शुरू हुई कीमतें
कंपनी ने बयान में कहा कि ईंधन की कीमतों में भविष्य में होने वाली बढ़ोतरी पर उसकी निगाह रहेगी और वह अपनी जरूरतों को ध्यान में रखकर उचित कदम उठाएगा.

बता दें पिछले 11 दिनों में 9 बार ईंधन के दाम बढ़ाए जा चुके हैं. दरअसल 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़नी शुरू हुई थी. इस दौरान 24 मार्च को दाम स्थिर रहे थे लेकिन इसके बाद से रोज तेल की कीमत बढ़ाई जा रही थी.  मुंबई में तेल की कीमतों की बात करें तो मुंबई सिटी में पेट्रोल 116.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं ग्रेटर मुंबई में भी पेट्रोल के दाम 116.72  रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 100.94 रुपये प्रति लीटर हैं.  

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: स्कूल शिक्षा विभाग ने महाराष्ट्र सरकार को गर्मी की छुट्टियों के लिए भेजा ये प्रस्ताव, जानें क्या कहा है?

Maharashtra News: मार्च में कोरोना से महाराष्ट्र में इतने लोगों ने गंवाई जान, यहां जानें आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री
BMC: 6 महीने पहले खरीदी गई स्कॉर्पियो गाड़ियां पसंद नहीं आईं, अब इनोवा की मांग
BMC: 6 महीने पहले खरीदी गई स्कॉर्पियो गाड़ियां पसंद नहीं आईं, अब इनोवा की मांग

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget