एक्सप्लोरर

Tunisha Sharma Case: जेल में काटे जाएंगे शीजान के बाल, वकील की मांग पर बोले अधिकारी- हर जेल मैन्यूअल का होगा पालन

Tunisha Sharma Death: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में अभिनेता शीजान खान को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने कहा, मामले में विचाराधीन कैदियों से संबंधित जेल नियमावली का पालन किया जाएगा.

Tunisha Sharma Suicide Case: अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान के मामले में विचाराधीन कैदियों से संबंधित जेल नियमावली का पालन किया जाएगा. अधिकारियों ने महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक अदालत को सोमवार को यह जानकारी दी. शर्मा ने टीवी धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में खान के साथ अभिनय किया था. अभिनेत्री ने वसई के पास धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर को कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी. शर्मा और खान का प्रेम प्रसंग था, लेकिन दोनों हाल में अलग हो गए थे.

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार
खान (28) को 25 दिसंबर को शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वह न्यायिक हिरासत में ठाणे केंद्रीय जेल में बंद हैं. खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने वसई की सत्र अदालत से आग्रह किया था कि अभिनेता के जेल में बाल न कटवाएं जाएं, ताकि वह आगे धारावाहिक की शूटिंग कर सकें. इसके बाद ठाणे केंद्रीय जेल के अधिकारियों ने अदालत में कहा कि विचाराधीन कैदियों से संबंधित जेल नियमावली का पालन किया जाएगा.

जेल नियमावली के मुताबिक ही खाना दिया जाएगा
अदालत ने सोमवार तक इस संबंध में रोक लगा दी थी और जेल अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी. जेल अधिकारियों के अनुसार, केवल सिख कैदी लंबे बाल रख सकते हैं, जबकि हिंदुओं को 'चोटी' रखने और मुसलमान दाढ़ी रखने की अनुमति है. उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि खान को जेल नियमावली के मुताबिक ही खाना दिया जाएगा. जेल अधिकारियों ने कहा कि खान की मानसिक स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा और डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. इस बाबत अभिनेता के वकील ने अदालत से आग्रह किया था.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: मालेगांव ब्लास्ट मामले में हाईकोर्ट ने कहा- 'बम विस्फोट करना आधिकारिक कर्तव्य नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget