एक्सप्लोरर

Watch: महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में चादर चढ़ाने कोशिश, वीडियो वायरल, SIT करेगी मामले की जांच

Trimbakeshwar Temple Viral Video: त्र्यंबकेश्वर मंदिर में कुछ लोग चदार चढ़ाने के लिए मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं. लेकिन उसे इसकी अनुमति नहीं मिलती. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Watch Viral Video: महाराष्ट्र में एक अजीब मामला सामने आया है. कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों के एक समूह ने मूर्ति पर चादर चढ़ाने के लिए नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की. घटना के वीडियो ऑनलाइन सामने आए और तब से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि करीब पांच से छह लोग चादर लेकर मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा गार्डों ने उन्हें पवित्र मंदिर के बाहर रोक दिया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधिकारी द्वारा पुरुषों के एक समूह को रोका जा रहा है, क्योंकि समूह चादर लेकर मंदिर के दरवाजे की ओर आ रहा था. ये घटना शनिवार की बताई जा रही है.

देवेंद्र फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को पुरुषों के एक समूह द्वारा मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश के बाद जांच के आदेश दिए. फडणवीस के कार्यालय ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा, "उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक निश्चित भीड़ के जमा होने की कथित घटना पर प्राथमिकी दर्ज करके सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है."

ट्वीट में आगे लिखा गया है, "उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी घटना की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारियों की अध्यक्षता में एक एसआईटी के गठन का आदेश दिया है."

हर मामले की होगी जांच
डिप्टी सीएम के कार्यालय ने कहा, "एसआईटी न केवल इस साल की घटना की जांच करेगी, बल्कि पिछले साल की घटना की भी जांच करेगी, जब एक निश्चित भीड़ मुख्य प्रवेश द्वार के माध्यम से त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में प्रवेश कर गई थी."

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, SC के फैसले के बाद पहली बार मुंबई आ रहे हैं भगत सिंह कोश्यारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
महाराष्ट्र में मेट्रो मिटाएगी मीलों की दूरी, 300km से ज्यादा नए रूट होंगे शुरू
महाराष्ट्र में मेट्रो मिटाएगी मीलों की दूरी, 300km से ज्यादा नए रूट होंगे शुरू
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल
'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget