एक्सप्लोरर

Maharashtra: शिवाजी महाराज पर अपमानजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, हिरासत में लिया गया नाबालिग आरोपी

Maharashtra News: एक ऑटोरिक्शा चालक ने नाबालिग के खिलाफ इस मामले में शिकायत की थी और दावा किया कि टिप्पणी ने उन नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जो शिवाजी महाराज का सम्मान करते हैं.

Objectionable Remarks On Shivaji Maharaj: सोशल मीडिया पर छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने शनिवार को एक नाबालिग को हिरासत में लिया. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

भिवंडी के शांति नगर थाने के अधिकारी ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 295-ए (धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ऑटोरिक्शा चालक ने की थी नाबालिग के खिलाफ शिकायत
अधिकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ऑटोरिक्शा चालक ने आरोप लगाया है कि उसने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर नाबालिग आरोपी द्वारा साझा किया गया एक पोस्ट देखा, जिसमें शिवाजी महाराज के बारे अपमानजनक टिप्पणी की गई हैं. अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने दावा किया कि टिप्पणी ने उन नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जो शिवाजी महाराज का सम्मान करते हैं.

अधिकारी ने कहा कि नाबालिग आरोपी को पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया और उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया. आरोपी ने टीपू सुल्तान को किंग ऑफ इंडिया भी कहा था. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है.

शिवाजी महाराज को लेकर पिछले साल भी हुआ था विवाद
बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा3 शिवाजी महाराज को लेकर की गई टिप्पणी पर जमकर बवाल हुआ था, इस विवाद के  चलते उन्हें अपनी कुर्सी तक गवांनी पड़ी थी. कोश्यारी ने  औरंगाबाद के एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से करते हुए कहा था छत्रपति शिवाजी पुराने जमाने के आदर्श थे जबकि गडकरी नए जमाने के आदर्श हैं.

यह भी पढ़ें: Thane News: स्कूल फीस नहीं चुकाने पर टीचर ने छात्रों को दी सजा, 30 बार कॉपी में लिखवाया ये नोट, हुई सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी...', NEET मुद्दे पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी...', NEET मुद्दे पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget