एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के ठाणे में पहली AI इंटीग्रेटेड 5जी स्मार्ट एम्बुलेंस लॉन्च, डिजाइन बेहद खास, कैसे करेगी काम?

AI 5G Smart Ambulance: एआई इंटीग्रेटेड 5जी स्मार्ट एम्बुलेंस को बेहद ही खास तरह से डिजाइन किया गया है. इसमें जैसे ही मरीज चढ़ता है उसका इलाज तुरंत ही शुरू हो जाता है.

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पहली AI इंटीग्रेटेड 5जी स्मार्ट एम्बुलेंस लॉन्च की गई है. इस खास तरह के एंबुलेंस का मकसद इमरजेंसी हेल्थ सर्विस को और बेहतर करना है. KIMS हॉस्पिटल्स ने मेडुलेंस के सहयोग से इसे विकसित किया है. एम्बुलेंस में लगी टेक्नोलॉजी और 5जी कनेक्शन का इस्तेमाल करके मरीज की स्थिति को मॉनिटर किया जा सकेगा और उसका इलाज तुरंत शुरू कर दिया जाएगा.

AI इंटीग्रेटेड 5जी स्मार्ट एम्बुलेंस को बेहद ही खास तरह से डिजाइन किया गया है. इसमें जैसे ही मरीज को रखा जाता है उसका इलाज तुरंत ही शुरू हो जाता है. यह अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके मरीज की उपस्थिति वाली जगह और अस्पताल के बीच के महत्वपूर्ण अंतर को पाटता है, जहां हर सेकंड जीवन के लिए अहम हो सकता है.

  • AI इंटीग्रेटेड 5जी स्मार्ट एम्बुलेंस को KIMS हॉस्पिटल्स में एक लाइव प्रदर्शन के दौरान पेश किया गया.
  • मरीज़ों की अहम जानकारी- जैसे ECG, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन को सीधे अस्पताल की इमरजेंसी टीम तक पहुंचाने की क्षमता का प्रदर्शन
  •  एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 5G कनेक्टिविटी की बदौलत डॉक्टर तुरंत मरीज की स्थिति को जानकर एंबुलेंस में ही इलाज शुरू कर सकते हैं. 
  • मरीज के अस्पताल पहुंचने से पहले ही क्लिनिकल डिसीजन लिए जा सकते हैं

KIMS में इमरजेंसी डिपार्टमेंट के प्रमुख ने क्या कहा?

KIMS हॉस्पिटल्स में इमरजेंसी डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. अंकित बियाणी ने कहा, ''हार्ट अटैक या स्ट्रोक के मामलों में गोल्डन आवर अहम होता है. हमारे AI-इंटीग्रेटेड 5G स्मार्ट एम्बुलेंस के साथ, मरीज के अस्पताल पहुंचने से पहले ही क्लिनिकल डिसीजन लिए जा सकते हैं." इसका मतलब ये हुआ कि मरीज के अस्पताल पहुंचने से पहले इलाज और लाइफ सेविंग सपोर्ट को लेकर निर्णय लिया जा सकता है.

'अधिक से अधिक मरीजों की जिंदगी को बचाना लक्ष्य'

KIMS हॉस्पिटल्स के रिजनल चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर सौरभ गुप्ता AI-इंटीग्रेटेड 5G स्मार्ट एम्बुलेंस के लॉन्च को अस्पताल के मिशन के रूप में एक उद्देश्यपूर्ण इनोवेशन मानते हैं. उन्होंने कहा, ''यह लॉन्च एक 'तकनीकी मील का पत्थर' मात्र नहीं है. यह 'पेशेंट फर्स्ट' के हमारे इरादे के प्रति  गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. 5G कनेक्टिविटी को AI क्षमताओं के साथ जोड़कर, हमारा लक्ष्य ठाणे और महाराष्ट्र के लोगों के लिए अलग और बेहतर मेडिकल सुविधा के माध्यम से इमरजेंसी रिस्पॉन्स टाइम को कम करना और अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाना है.''

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और करीब एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वह अपने दृष्टिकोण के प्रति सजग रहने के साथ-साथ हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा रखते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा कला और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों में उनकी खास रुचि है. उन्होंने दैनिक जागरण, इंडिया न्यूज, नारी उत्कर्ष (हिंदी मैगजीन), फोकस टीवी समेत कई संस्थानों में काम किया है. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा का विश्लेषण करने और सोच-समझकर निर्णय लेने में वह सक्षम हैं. खाली समय में उन्हें किताबें पढ़ना और संगीत सुनना पसंद है. उन्होंने मगध विश्वविद्यालय से बीएससी, पटना विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget