एक्सप्लोरर

Maharashtra: अब इस मुद्दे पर सुप्रिया सुले ने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'पूरी तरह से फेल...'

Maharashtra News: सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र और महाराष्ट्र दोनों सरकारें पूरी तरफ से फेल रही हैं. कॉलेज छात्रा की रेप और हत्या के मामले पर वो बोल रही थीं.

Mumbi News: एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी और बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया है. 18 साल की कॉलेज छात्रा से रेप और मर्डर की घटना के एक दिन बाद उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में केंद्र और महाराष्ट्र सरकारें पूरी तरह विफल रही हैं. मुंबई में बुधवार (7 जून) को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब महिलाओं की गरिमा की रक्षा करने की बात आई तो राज्य और केंद्र दोनों ही सरकारें गंभीर नहीं थीं.

बारामती की सांसद ने दिल्ली में पहलवानों के प्रदर्शन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हमने देखा कि कैसे पुलिस दिल्ली में प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ पेश आई जो सेक्सुअल हरासमेंट मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे थे. वहीं मुंबई में एक छात्रा के साथ सरकारी हॉस्टल में रेप होता और उसका मर्डर कर दिया जाता है. उन्होंने दावा किया कि वहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी और कैमरे भी नहीं लगे थे. 

Maharashtra: शरद पवार के इस दावे से बढ़ सकती है BJP की परेशानी, कहा- 'हालात को देखते हुए लगता है कि...'

बता दें कि उपनगरीय बांद्रा में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा मंगलवार (6 जून) को दक्षिण मुंबई के चर्नी रोड इलाके में अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाई गई, जबकि इस मामले में आरोपी एक सुरक्षा गार्ड चर्नी रोड स्टेशन के पास रेलवे पटरियों पर मृत पाया गया. पुलिस ने बुधवार को बताया कि युवती से कोई संपर्क न होने पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे पुलिस को इस संबंध में सूचित किया गया. इसके बाद, पुलिस चर्नी रोड इलाके स्थित छात्रावास की चौथी मंजिल पर उसके कमरे की तलाशी लेने पहुंची. कमरे के दरवाजे पर ताला लगा था. पुलिस के भीतर जाने पर छात्रा मृत मिली और उसकी गर्दन पर एक कपड़ा बंधा था. पुलिस ने बताया कि छात्रा उपनगर बांद्रा के एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ती थी. 

फॉरेंसिक और ‘फिंगरप्रिंट’ विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही मामले की जांच शुरू कर दी. अधिकारी के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि छात्रावास का सुरक्षा कर्मी मंगलवार सुबह चर्नी रोड स्टेशन के पास रेल पटरी पर मृत पाया गया, जो इस मामले में संदिग्ध था. उन्होंने बताया कि छात्रा के रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 376 (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और छात्रा की मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget