एक्सप्लोरर

Maharashtra: शरद पवार के इस दावे से बढ़ सकती है BJP की परेशानी, कहा- 'हालात को देखते हुए लगता है कि...'

Maharashtra Politics: शरद पवार ने कर्नाटक नतीजों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कर्नाटक के नतीजों को देखकर ऐसा लगता है कि लोग बदलाव के मूड में हैं. वे औरंगाबाद में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

Maharashtra News: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दावा किया कि मौजूदा समय में देश में बीजेपी के खिलाफ लहर है और देश के लोग बदलाव चाहते हैं. कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों का जिक्र करते हुए उन्होंने ये दावा किया. औरंगाबाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शरद पवार ने कहा कि अगर लोगों का माइंडसेट ऐसा ही रहा तो आने वाले चुनावों में देश बदलाव देखेगा. 

बता दें कि कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनवों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा और कांग्रेस ने सरकार बनाई. महाराष्ट्र में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और अगले साल ही देश में लोकसभा चुनाव भी होंगे. शरद पवार ने कहा, "हालात को देखते हुए, मुझे लगता है कि बीजेपी विरोधी लहर चल रही है. कर्नाटक चुनाव के नतीजों को देखते हुए लोग बदलाव के मूड में हैं. अगर लोगों की यही मानसिकता बनी रही तो आने वाले चुनाव में देश में बदलाव आएगा. यह बताने के लिए किसी ज्योतिषी की जरूरत नहीं है."

Maharashtra Politics: अजित पवार ने सीएम शिंदे पर लगाए गंभीर आरोप, अधिकारियों के तबादले पर कही ये बात

क्या लोकसभा चुनावों के साथ ही महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की संभावना है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और गठबंधन के सहयोगियों को भी ऐसा भी लगता है. हालांकि पवार ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता है. उन्होंने कहा, "कर्नाटक विधानसभा चुनावों के परिणामों को देखते हुए, मुझे नहीं लगता कि देश का सत्तापक्ष लोकसभा चुनावों के साथ-साथ राज्य विधानसभा चुनाव कराने के झंझट में पड़ेंगे."

एनसीपी अध्यक्ष ने कोल्हापुर की घटना पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अगर सत्ता पक्ष और उनके लोग सड़कों पर उतर आते हैं और दो धर्मों के बीच दरार पैदा करते हैं तो यह शुभ संकेत नहीं है. उन्होंन आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल ऐसी चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने राज्य में कृषि से जुड़े मुद्दे पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि कपास की खेती करने वालों किसानों की हालत गंभीर है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का नजरिया उतना सकारात्मक नहीं है जितना होना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget