एक्सप्लोरर

सुप्रिया सुले को भाई अजित पवार के मंत्रालय से शिकायत, सीएम देवेंद्र फडणवीस तक पहुंचाई बात

महाराष्ट्र में छात्रों को छात्रवृति दिए जाने को लेकर सुप्रिया सुले ने अजित पवार के मंत्रालय पर सवाल उठाया है. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय को भी टैग किया है.

Supriya Sule Ajit Pawar: महाराष्ट्र में शरद पवार और अजित पवार के साथ आने की अटकलों के बीच बारामती की सांसद सुप्रिया सुले ने छात्रवृति को लेकर शिकायत की है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - शरदचंद्र पवार (एनसीपी एसपी) के प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा, ''मराठा समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों के लिए 'सारथी' नाम के संस्था के माध्यम से छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है. लेकिन छात्रों की शिकायत है कि यह छात्रवृत्ति समय पर नहीं मिल पा रही है, क्योंकि वित्त मंत्रालय से अनुदान समय पर नहीं मिल रहा है.''

उन्होंने कहा, ''शिक्षा की दृष्टि से छात्रवृत्ति बहुत महत्वपूर्ण है और इसे समय पर प्राप्त किया जाना चाहिए. मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि कृपया छात्रों की बात सुनें और यह सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाएं कि उन्हें यह छात्रवृत्ति समय पर मिले.''

अजित पवार के पास है वित्त मंत्रालय

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार डिप्टी सीएम के साथ वित्त मंत्री भी हैं. सुप्रिया सुले ने अपने एक्स पोस्ट में मुख्यमंत्री फडणवीस और अपने भाई अजित पवार को भी टैग किया है. 

बता दें कि इन दिनों महाराष्ट्र में शरद पवार और अजित पवार के साथ आने की अटकलें लगाई जा रही है. दरअसल, दोनों ही नेता हाल के दिनों में कई मंचों पर साथ नजर आए हैं.

साथ आने पर क्या बोले शरद पवार?

साथ आने को लेकर जब शरद पवार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि अगर दोनों एनसीपी गुट एक साथ आ जाएं तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी. एनसीपी एसपी का एक गुट अजित पवार से जुड़ना चाहता है. इस पर अंतिम फैसला अगली पीढ़ी के नेतृत्व (सुप्रिया सुले और अजित पवार) को लेना होगा.

अजित पवार ने चाचा शरद पवार के खिलाफ जुलाई 2023 में बगावत कर दी थी और एनसीपी के कई विधायकों के साथ महायुति सरकार में शामिल हो गए थे. मामला सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग में पहुंचा. जहां चुनाव आयोग ने अजित पवार की एनसीपी को असली माना और चुनाव चिह्न और नाम अजित पवार को सौंप दी. वहीं शरद पवार के गुट को नया नाम और चिह्न मिला.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र को 20 साल के इंतजार के बाद मिला नर्मदा का हक, मिलेगा 10 TMC पानी, चार राज्यों की सहमति
महाराष्ट्र को 20 साल के इंतजार के बाद मिला नर्मदा का हक, मिलेगा 10 TMC पानी, चार राज्यों की सहमति
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
Embed widget