एक्सप्लोरर

उद्धव-राज ठाकरे के साथ आने पर शरद पवार गुट का स्टैंड, सुप्रिया सुले बोलीं- 'अगर दोनों मिल गए तो...'

Supriya Sule News: सुप्रिया सुले ने ठाकरे बंधुओं के संभावित गठबंधन का स्वागत किया है. उन्होंने इसे बालासाहेब ठाकरे की विरासत को आगे बढ़ाने वाला बताया.

Supriya Sule on Uddhav and Raj Thackeray: महाराष्ट्र में ठाकरे बंधुओं के साथ आने की चर्चा का विपक्षी गठबंधन स्वागत कर रहा है. उद्धव और राज ठाकरे के बीच सुलह की अटलों पर शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा, "मैं इस फैसले का स्वागत करती हूं. वे एक परिवार हैं और बालासाहेब की विशाल विरासत का हिस्सा हैं. अगर वे एक साथ मिलकर इस विरासत को आगे बढ़ाते हैं, तो यह हमारे लिए खुशी का पल होगा."

सुप्रिया सुले ने आगे कहा बालासाहेब ठाकरे ने शून्य से शुरुआत कर इतनी बड़ी सेना तैयार की. उनकी मेहनत और उनकी टीम के सहयोग से वह शिवसेना को यहां तक ले आए. बाल ठाकरे की यह विरासत उद्धव ठाकर और राज ठाकरे ने ही संभाली. अगर दोनों अब साथ आ जाते हैं तो इससे शिवसेना को और मजबूती मिलेगी. 

इतना ही नहीं, एनसीपी-एसपी सांसद ने कहा कि वे सभी लोग जो महाराष्ट्र के हित के लिए काम करना चाहते हैं, वे साथ रहें तो अच्छा ही होगा. 

अमित ठाकरे बोले- एक दूसरे से बात करें
कुछ दिन पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अमित ठाकरे ने कहा था कि गठबंधन मीडिया में बात करने से नहीं होता. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को गठबंधन की किसी भी संभावना को लेकर एक-दूसरे से बात करनी चाहिए.

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने कहा था, ‘‘दोनों भाइयों को बात करनी चाहिए. इस मुद्दे पर हमारे बात करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. मुझे दोनों भाइयों के साथ आने से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन मैंने 2014, 2017 (तत्कालीन अविभाजित शिवसेना के साथ गठबंधन करने के मनसे के असफल प्रयास का संदर्भ) में यह देखा है.’’

'एक दूसरे के फोन नंबर तो हैं ही'
अमित ठाकरे ने कहा, "कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, तब राज ठाकरे ने उनका समर्थन किया था. अगर वह चाहें तो फोन कर सकते हैं. मीडिया में बात करने से गठबंधन नहीं होता. उनके पास एक-दूसरे के मोबाइल नंबर हैं, वे एक-दूसरे से बात कर सकते हैं."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget