एक्सप्लोरर

शरद पवार ने राजनीति से संन्यास लेने से किया इनकार, सुप्रिया सुले बोलीं, 'ऐसा करके उन्होंने...'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में कार्यक्रम के दौरान बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने बिना नाम लिए अजित पवार पर निशाना साधा. साथ ही 2022 में शिवसेना में विभाजन पर भी टिप्पणी की.

Supriya Sule News: एनसीपी (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने शुक्रवार (24 जनवरी) को कहा कि उनके पिता और अनुभवी राजनेता शरद पवार ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने से इनकार करके कई लोगों को झटका दिया है. महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक कार्यक्रम में बोलते हुए बारामती से सांसद ने 2022 में शिवसेना में विभाजन पर भी कुछ टिप्पणी की, जिसका एक गुट अब विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में उनकी पार्टी का सहयोगी है.

शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने कोल्हापुर जिले के हातकणंगले से शिवसेना सांसद धैर्यशील माने से कहा कि आपकी पार्टी इसलिए टूट गई क्योंकि आपके नेता ने संगठन और उसके कार्यकर्ताओं को पर्याप्त समय नहीं दिया, जबकि हमारी पार्टी (एनसीपी) इसलिए टूट गई क्योंकि हमारे नेता ने पार्टी को बहुत समय दिया.

जून 2022 में  शिवसेना हुई थी विभाजित

जून 2022 में जब शिवसेना के विभाजित होने के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले विद्रोही गुट बीजेपी के साथ चल गए थे, उस दौरान एकनाथ शिंदे ने सीएम की कुर्सी संभाली थी. उस वक्त शिंदे ने पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों की उपेक्षा करने और अनदेखी करने का आरोप लगाया था. अभी बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम हैं.

सुप्रिया सुले का अजित पवार पर निशाना

सुले ने अपने पिता और NCP (SP) के अध्यक्ष शरद पवार (84) का जिक्र करते हुए कहा, ''उन्होंने सक्रिय राजनीति छोड़ने से इनकार करके कई लोगों को हैरत में डाल दिया.'' एनसीपी प्रमुख और डिप्टी सीएम अजित पवार ने पहले अपने चाचा शरद पवार की उम्र को लेकर कटाक्ष किया था. 

अजित पवार ने चाचा के उम्र को लेकर क्या कहा था?

अजित पवार ने ठाणे में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था, ''महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारी 58 वर्ष की आयु में रिटायर होते हैं. ज्यादातर लोग आम तौर पर 75 साल के होने के बाद अपना सक्रिय पेशेवर जीवन बंद कर देते हैं लेकिन कुछ लोग (शरद पवार का जिक्र करते हुए) ऐसे भी हैं, जो 80 साल की उम्र पार करने और अब 84 साल के होने के बाद भी रिटायर होने के लिए तैयार नहीं हैं,'' 

बता दें कि अजित पवार और उनके प्रति वफादार आठ विधायक जुलाई 2023 में महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल हो गए, जिससे 1999 में शरद पवार द्वारा स्थापित एनसीपी में विभाजन हो गया था.

ये भी पढ़ें:

BMC चुनाव से पहले MVA में दरार? उद्धव ठाकरे पर शरद पवार बोले, 'मुझे नहीं लगता कि वह कोई...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget