एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी को लेकर बयान पर BJP नेता रमेश बिधूड़ी पर भड़कीं सुप्रिया सुले, 'ये बेहद शर्मनाक'

Maharashtra News: एनसीपी (SP) सांसद सुप्रिया सुले ने बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के बयान की कड़ी निंदा की है. बिधूड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है.

Supriya Sule On Ramesh Bidhuri: बीजेपी के नेता रमेश बिधूड़ी की ओर से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी से जोड़कर दिए गए बयान पर राजनीति तेज हो गई है. विरोधी पार्टियों के नेता रमेश बिधूड़ी पर हमलावर हैं. इस बीच शरद पवार की बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने भी इस बयान को लेकर रमेश बिधूड़ी की कड़ी आलोचना की है. 

वायरल वीडियो में बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के कथित बयान पर एनसीपी (SP) सांसद सुप्रिया सुले ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह बहुत शर्मनाक है. इनके बारे में मैं नहीं बोलूं तो अच्छा है, पांच साल वो हमारे साथ सांसद रहे. कई लोग ऐसे होते हैं, ये बेहद शर्मनाक है."

बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने क्या कहा?

बीजेपी के नेता और दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी उस वक्त एक बार फिर से विवादों में आ गए जब उन्होंने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर बयान दिया. उन्होंने कथित रूप से कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद वह क्षेत्र की सड़कों को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के ‘गाल’ जैसी बना देंगे.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित वीडियो में बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी को कहते सुना जा सकता है, ''मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि जैसे हमने ओखला और संगम विहार में सड़कें बनाईं, वैसे ही हम कालकाजी की सभी सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे.''

बिधूड़ी ने पहले भी दिया था विवादित बयान

रमेश बिधूड़ी दक्षिण दिल्ली से दो बार लोकसभा सांसद और तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं. बिधूड़ी के लिए सार्वजनिक बयानों पर विवाद कोई नई बात नहीं है. पिछले साल की शुरुआत में लोकसभा सत्र के दौरान बहुजन समाज पार्टी के तत्कालीन सांसद दानिश अली पर की गई टिप्पणी के लिए बिधूड़ी की कड़ी निंदा हुई थी.

ये भी पढ़ें:

शिवसेना-UBT छोड़ने की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे से मिले राजन साल्वी, बताई हार की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget