एक्सप्लोरर

Women's Day 2022: औरंगाबाद की सुनंदा शिवाजी क्षीरसागर ने कायम की मिसाल, मुर्गी पालन में हालिस किया ये मुकाम

Women's Day 2022: सुनंदा शिवाजी क्षीरसागर ने केवल आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है, लेकिन यह बात उनकी सफलता में कभी बाधा नहीं बनी. उन्होंने अपने उद्यमिता कौशल के दम पर मुर्गी पालन का कारोबार स्थापित किया

Women's Day 2022: सुनंदा शिवाजी क्षीरसागर ने केवल आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है, लेकिन यह बात उनकी सफलता में कभी बाधा नहीं बनी. उन्होंने अपने उद्यमिता कौशल के दम पर मुर्गी पालन (Poultry Farm) का कारोबार स्थापित किया और परिवार की आय बढ़ाने में मदद की. वह अब अपने कारोबार से दूसरों को भी रोजगार प्रदान कर रही है. उन्होंने 500 मुर्गियों से कारोबार की शुरुआत की थी, जिनकी संख्या अब 50 हजार हो गई है.

सुनंदा की सफलता को देख औरंगाबाद के कृषि विज्ञान केंद्र (Krishi Vigyan Kendra of Aurangabad) ने उनके कारोबार मॉडल का अध्ययन किया. उन्हें 2016 में महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) के कृषि भूषण सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है.

सुनंदा औरंगाबाद जिले में पैठन तहसील के पांगड़ा गांव की रहने वाली हैं. उनका 1992 में विवाह हुआ था और उनके पति शिवाजी विज्ञान में स्नातक हैं. उस समय उनके पति आजीविका के लिए नौकरी करने पर विचार कर रहे थे, लेकिन बाद में उन दोनों ने योजना बदल दी और अपनी चार एकड़ की जमीन पर खेती करने की सोची.

सुनंदा ने महिला दिवस के अवसर पर कहा, ‘‘मैंने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है. मेरे पति की मदद करने के लिए मैंने मुर्गी पालन का कारोबार करने का फैसला किया और 500 मुर्गी खरीदीं. इस कारोबार से शुरुआत में पांच से छह हजार प्रति माह की कमाई हुई.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम वहां रुके नहीं. आज हमारे पास पचास हजार से अधिक मुर्गियां है और हमें प्रति माह सात से आठ लाख का लाभ होता है.’’

सुनंदा का बेटा भी विज्ञान में स्नातक है. वह कृषि संबंधी पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रहा है और कारोबार में भी उनकी मदद करता है. सुनंदा ने कहा, ‘‘अब मुर्गी पालन हमारे परिवार का प्रमुख व्यवसाय बन गया है और इसकी मदद से अब हमारे पास चार एकड़ के बजाय 27 एकड़ भूमि है, जिसमें से मैं स्वयं 13 एकड़ की मालिक हूं.’’ केवीके में मुर्गी पालन पाठ्यक्रम विशेषज्ञ अनीता जिंतुरकर ने कहा कि महिलाएं आमतौर पर मुर्गी पालन/ बकरी पालन नहीं करती हैं, लेकिन सुनंदा क्षीरसागर एक अपवाद हैं.

यह भी पढ़ें

Pune News: ISIS से जुड़े होने के शक में NIA ने की छापेमारी, 4 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में सोमवार को मिले 225 नए कोरोना मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

International Womens Day: मुंबई पुलिस का महिला कर्मियों को तोहफा, कम किए गए काम करने घंटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री
BMC: 6 महीने पहले खरीदी गई स्कॉर्पियो गाड़ियां पसंद नहीं आईं, अब इनोवा की मांग
BMC: 6 महीने पहले खरीदी गई स्कॉर्पियो गाड़ियां पसंद नहीं आईं, अब इनोवा की मांग

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget