एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: नाशिक में ट्यूशन क्लास में खौफनाक वारदात, बेंच के लिए झगड़ा और दोस्त ही बन गए कातिल!

Nashik Crime News: नाशिक के सातपुर में ट्यूशन क्लास में बेंच पर बैठने को लेकर विवाद में 10वीं के छात्र यशराज गंगुर्दे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है.

सोचिए, एक बच्चा पढ़ाई के लिए घर से ट्यूशन जाता है लेकिन फिर कभी लौटकर नहीं आता.  नाशिक के सातपुर इलाके से ऐसा ही एक हिला देने वाला मामला सामने आया है. 

यहां महज बेंच पर बैठने को लेकर हुई कहासुनी में 10वीं के छात्र यशराज गंगुर्दे की उसके ही दो साथियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना बुधवार, 30 जुलाई को एक निजी ट्यूशन क्लास में हुई, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया और माता-पिता के मन में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी.

क्या है पूरा मामला?

यह झगड़ा उस समय शुरू हुआ जब यशराज का क्लास में दो अन्य सहपाठियों से बेंच पर बैठने को लेकर विवाद हो गया. पुलिस के अनुसार, पहले तो मामूली बहस हुई लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर दोनों नाबालिग छात्रों ने क्लास में ही यशराज पर हमला कर दिया. 

उन्होंने उसे कई बार लगातार थप्पड़, लात और घूंसे मारे जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. टीचर और अन्य छात्रों के बीच यह सब होते देख अफरातफरी मच गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

मौके पर ही हो गई मौत, पुलिस ने किया दो नाबालिग को गिरफ्तार

यशराज को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. यह घटना सामने आते ही पूरे सातपुर इलाके में सनसनी फैल गई और ट्यूशन सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखा गया. 

सातपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और दोनों को बाल सुधार गृह भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है.

इस तरह की घटना यह सवाल भी खड़ा करती है कि शिक्षा संस्थानों में छात्रों की मानसिकता और अनुशासन पर और ध्यान देने की आवश्यकता है. एक मामूली विवाद इतनी भयावह त्रासदी में बदल जाएगा, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget