एक्सप्लोरर

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में मॉनसून के कारण अब तक 343 लोगों की मौत, आज भी जारी हुआ येलो अलर्ट

Maharashtra Weather: सबसे ज्यादा 192 मौतें विदर्भ के 11 जिलों में हुई हैं, जिसमें से नागपुर में सबसे अधिक 35 मौतें हुई हैं. वहीं कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र में सबसे कम मौतें हुई हैं.

Mumbai News: महाराष्ट्र में मॉनसून के कारण अब तक 343 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें  से 20 प्रतिशत लोगों की मौत केवल आसमानी बिजली गिरने से हुई है.  मध्य और उत्तरी महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में बिजली गिरने के मामले सामने आए हैं. सबसे ज्यादा 192 मौतें विदर्भ के 11 जिलों में हुई हैं, जिसमें से नागपुर में सबसे अधिक 35 मौतें हुई हैं.  मराठवाड़ा के आठ जिलों में 61 मौतें, जबकि उत्तरी महाराष्ट्र में 41 लोगों की मौत हुई है. वहीं कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र में सबसे कम मौतें हुई हैं.

बिजली गिरने और बाढ़ से हुईं ज्यादातर मौतें

 राहत एवं पुनर्वास विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर मौतें बाढ़ या बिजली गिरने से हुई हैं. उन्होंने कहा कि बिजली गिरने 70 लोगों की जान गई है, इनमें से ज्यादातर मामले मराठावाड़ा, विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र के हैं. उन्होंने कहा कि लोगों के बीज जागरूकता फैलाकर और कुछ आवश्यक कदम उठाकर बिजली गिरने से हुईं मौतों के आंकड़े में कमी लाई जा सकती थी.

सही जगह नहीं लगाए  गए अरेस्टर

 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले तीन वर्षों में पुणे, गढ़चिरौली और चंद्रपुर जिलों में 4500 अरेस्टर लगाए हैं, हालांकि इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना मध्य महाराष्ट्र की तुलना में कम होती है. उन्होंने कहा कि जो अरेस्टर लगाए गए हैं वह खराब क्वालिटी के हैं  और 70 मीटर के दायरे को कवर करते हैं. इन्हें लगाने से शायद कोई फायदा नहीं होगा.

महाराष्ट्र में आज भी जारी हुआ येलो अलर्ट

उन्होंने कहा कि  उत्तर महाराष्ट्र में नंदुरबार, जलगांव, धुले, मराठवाड़ा में नांदेड़, बीड, हिंगोली, लातूर, उस्मानाबाद और विदर्भ में अमरावती, वाशिम, चंद्रपुर में बिजली गिरने की संभावना अधिक रहती है. बता दें कि लाइटिंग अरेस्टर एक ऐसी डिवाइस होती है जो बिजली से होने वाले संभावित नुकसान के विरुद्ध कार्य करती है. वहीं, राजस्थान के अधिकतर  जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि मुंबई में अगेल तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना बेहद कम है.

5860 जानवरों की भी गई जान

इंसानों के अलावा जानवरों पर भी बारिश का कहर टूटा है. राज्य में बारिश के कारण अब तक 5860 जानवरों मौत हो चुकी है.  इसके अलवा बाढ़ से लगभग 14.50 लाख हेक्टेयर फसल भी नष्ट हो गई है. राज्य सरकार ने बारिश से प्रभावित 36 लाख किसानों को मुआवजा देने के लिए 4500 करोड़ रुपये जारी किए हैं.

यह भी पढ़ें:

Watch: मुंबई एयरपोर्ट से कोकीन के साथ महिला यात्री गिरफ्तार, सैंडल में छिपाकर ले जा रही थी करीब 5 करोड़ का मादक पदार्थ

Maharashtra: हत्या की धमकी देने के मामले में एनसीपी नेता छगन भुजबल के खिलाफ FIR दर्ज, व्यापारी ने लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget