एक्सप्लोरर

क्या MVA में बन गई सीट शेयरिंग पर बात? उद्धव गुट के नेता ने बताया कब जारी होगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Maharashtra Assembly Elections 2024: अंबादास दानवे ने कहा, एमवीए के सहयोगियों शिवसेना (UBT), एनसीपी (SP) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो जाने पर उनकी पार्टी पहली लिस्ट जारी करेगी.

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने शनिवार (28 सितंबर) को कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवारों की पहली लिस्ट नवरात्र के दौरान जारी की जा सकती है. उन्होंने कहा, एक बार महा विकास आघाडी के सहयोगियों शिवसेना (यूबीटी), राकांपा (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो जाने के बाद उनकी पार्टी पहली लिस्ट जारी करेगी.  

एबीपी माझा से बातचीत करते हुए अंबादास दानवे ने कहा, हमने 2019 में 60 सीट जीतीं, इस बार हम उससे आगे जाएंगे. हमें वास्तव में किसी को आधिकारिक तौर पर यह बताने की जरूरत नहीं है कि वो चुनाव लड़ेंगे, यह समझ का सवाल है. हमारे कई नेताओं ने पहले ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. बता दें महाराष्ट्र की 288-सदस्यीय विधानसभा के चुनाव नवंबर में होने की संभावना है.  

बीजेपी पर साधा निशाना
उन्होंने बीजेपी निशाना साधते हुए दावा किया, "बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा जा रहा है कि वे अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को अपने खेमे में शामिल होने के लिए राजी करें, लेकिन उनके सदस्य हमारे पक्ष में जा रहे हैं. वैजापुर की पूरी बीजेपी इकाई हाल ही में हमारे साथ शामिल हुई है. यहां तक कि बीजेपी की छत्रपति संभाजीनगर (पश्चिम) इकाई के लोग भी हमारे साथ शामिल हुए हैं."

साल 2019 के चुनाव के बाद मूल शिवसेना विभाजित हो गई और पार्टी का नाम और उसका चुनाव चिह्न 'धनुष और तीर' मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के पास चला गया. शिवसेना सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी भी शामिल है. अंबादास दानवे शिवसेना (यूबीटी) के नेता हैं जिसका नेतृत्व उद्धव ठाकरे करते हैं.

ये भी पढ़ें: 'विवाहित महिला ये दावा नहीं कर सकती कि शादी के बहाने रेप हुआ', बॉम्बे HC की टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget