एक्सप्लोरर

'भड़काना और गलत नैरेटिव...', UCC के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के विरोध पर शाइना एनसी का बयान

Shaina NC: शिवसेना नेता शाइना एनसी ने यूसीसी का विरोध किए जाने पर ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अब लोगों को भड़काना और ग़लत नैरेटिव सेट करना नहीं चलेगा.

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से यूसीसी का विरोध किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि लोगों को भड़काना और गलत नैरेटिव सेट करना अब नहीं चलेगा.

गुजरात में यूसीसी लगाए जाने के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बयान पर शाइना एनसी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को यह सोचना चाहिए कि यूसीसी बिल आखिर क्या है. सिर्फ लोगों को भड़काना और गलत नैरेटिव सेट करना अब नहीं चलेगा."

वहीं, मालदा हिंसा में एआईएमआईएम मोफक्करुल इस्लाम की गिरफ्तारी पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, "एआईएमआईएम जैसी पार्टियां सिर्फ लोगों को गुमराह करती हैं और उनका मकसद कभी भी शांति कायम करना नहीं रहा है. इस संदर्भ में, जब पुलिस कार्रवाई करती है और उन्हें गिरफ्तार करती है, तो यह इस आधार पर होगा कि उनके खिलाफ सबूत मौजूद हैं. वैसे भी, कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है और यह पहली बार नहीं है कि पश्चिम बंगाल में लोग कानून को अपने हाथों में ले रहे हैं."

घुसपैठ पर सीएम योगी के बयान का समर्थन करते हुए शाइना एनसी ने कहा, "मुख्यमंत्री ने बिल्कुल सही कहा है कि घुसपैठिए देश को अस्थिर करते हैं. इसलिए घुसपैठियों को बाहर करना हमारा फर्ज बनता है. कुछ लोग अपने वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को शरण देते हैं."

शिवसेना नेता ने आगे कहा, "कांग्रेस ने हमेशा घुसपैठियों का समर्थन किया है और अल्पसंख्यक समुदाय को गुमराह करके राजनीति की है. उसकी यह वोटबैंक की राजनीति लंबे अरसे से चली आ रही है. 2014 के बाद पहली बार है कि साफ-स्वच्छ चुनाव प्रक्रिया चल रही है. नक्सलवाद और आतंकवाद को खत्म किया जा रहा है."

राघव चड्ढा के मामले में शिवसेना नेता ने कहा, "अरविंद केजरीवाल और उनके लोगों का एजेंडा बिल्कुल स्पष्ट है. वे सरकार के खिलाफ बोलने वालों को बढ़ावा देते हैं और जो देश को पहले रखते हैं, उन्हें बाहर का दरवाजा दिखाते हैं. राघव चड्ढा के बयान राष्ट्रहित में थे. आम आदमी पार्टी ने जो कार्रवाई उनके खिलाफ की है, उससे पार्टी में असुरक्षा की स्थिति दिखाई देती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा, सिया और चेतन ने 31 मई से पहले ही रच ली थी साजिश
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा, सिया और चेतन ने 31 मई से पहले ही रच ली थी साजिश
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget