एक्सप्लोरर

Maharashtra Crisis: बगावत के बाद तेज हुई शिवसेना की राजनीतिक हलचल, युवा रैली में आदित्य ठाकरे का बागियों पर प्रहार

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना नेता सड़कों पर सक्रिय हो गए हैं. इस बीच आदित्य ठाकरे ने बगावती नेताओं को 'गंदगी' बताया है.

Aaditya Thackeray On Rebel MLAs: बागी विधायकों को देशद्रोही बताते हुए, युवा सेना अध्यक्ष और मंत्री आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने शनिवार को एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना की 'गंदगी' बताया है. युवा सेना द्वारा दक्षिण मुंबई में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की रैली में आदित्य ठाकरे ने कहा कि जिन विधायकों ने बगावत की है, वे कभी हमारे नहीं थे...पार्टी की गंदगी चली गई, अब जो होना है अच्छे के लिए होगा." उन्होंने कहा कि यह बगावत विपक्षी दल (भाजपा) के कारण नहीं हो रहा है, बल्कि हमारे अपने लोगों ने हमें धोखा दिया है."

शिवसेना में आगे इन लोगों को मौका देने का वादा

यह रैली एकनाथ शिंदे की बगावत और आगामी निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में कैडर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए मुंबई में पार्टी के प्रत्येक डिवीजन में युवा सेना द्वारा आयोजित की जाने वाली ऐसी बैठकों की एक श्रृंखला का हिस्सा है. शनिवार को ऐसी दो रैलियां आयोजित की गईं. आदित्य आज चांदीवली में एक और रैली को संबोधित करेंगे. अपने भाषण में, आदित्य ने कैडर को आश्वस्त करने की कोशिश की कि शिवसेना अभी भी बरकरार है और नए उम्मीदवारों, खासकर युवाओं और महिलाओं को आगामी चुनावों में मौका मिलेगा.

Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र में बागी विधायकों के विरोध में हिंसा की 10 घटनाएं, शिंदे के सांसद बेटे के दफ्तर पर भी हमला

आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

उन्होंने यह भी कहा कि निकट भविष्य में दो फ्लोर टेस्ट आयोजित किए जाएंगे. एक सदन (राज्य विधानसभा) के अंदर और एक बाहर सड़कों पर होने वाला है. फ्लोर टेस्ट के दिन, उन्हें (बागियों को) पहले हवाई अड्डे पर उतरना होगा और याद रखना होगा कि विधान भवन का रास्ता बांद्रा, वर्ली, परेल और भायखला से होकर जाता है. ठाकरे ने संकेत दिया कि विधायकों को यहां आने पर शिव सैनिकों का सामना करना होगा. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “वे यहां सेना, सीआरपीएफ और अर्धसैनिक बल तैनात कर सकते हैं (जब बागी विधायकों को मुंबई लाया जाता है) लेकिन केंद्र को राज्य के साथ-साथ देश को भी जवाब देना होगा कि क्या जो कुछ भी हो रहा है वह लोकतांत्रिक है."

Maharashtra News: केंद्र ने शिंदे गुट के 16 विधायकों को दी Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा, घरों के बाहर CRPF के जवान तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget