एक्सप्लोरर

Shivaji Maharaj Temple: महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के पहले मंदिर का लोकार्पण, क्या है इसकी खासियत?

Shivaji Maharaj Temple Bhiwandi: महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज का मंदिर बनाया गया है. इस मंदिर की खासियत यह है कि शिवाजी के साथ ही उनके सैनिकों पर आधारित कलाकृतियां यहां मौजूद हैं.

Chhatrapati Shivaji Maharaj Temple News: महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज का पहला मंदिर बनाया गया है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उसका सोमवार को लोकार्पण किया है. इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटील, ए.किसन कठोर और अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं. यह मंदिर मुंबई के पास भिवंडी में है जिसे एक एकड़ में बनाया गया है. यह 56 फुट ऊंचा मंदिर है. मंदिर का निर्माण कुछ वर्ष पहले शुरू किया गया था. 

मंदिर का नाम श्री छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर (शक्तिपीठ) रखा गया है. यह मंदिर भिवंडी रोड पर मराडे पाड़ा में बनाया गया है. इसका अनावरण आज इसलिए किया गया है कि क्योंकि हिंदी तिथि के अनुसार आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है. अनावरण के दौरान साधू-संतों का जमावड़ा रहा जिन्होंने यहां पूजा-पाठ किया. 

अरुण योगीराज ने बनाई शिवाजी की भव्य प्रतिमा

मंदिर की ऊंचाई जहां 56 फीट है वहीं इसका द्वारा 26 फीट ऊंचा है. छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति अरुण योगीराज ने बनाई है, जिन्होंने अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति बनाई थी. भिवंडी में शिवाजी की विशाल मूर्ति बनाई गई है.

इन सैनिकों के जीवन पर आधारित कलाकृतियों के दर्शन

मंदिर की अन्य विशेषता की बात करें तो इसका हॉल 2500 वर्ग फुट का है. मंदिर के चारों ओर 4 बुर्ज बनाए गए हैं. कहा जाता है कि इस शिव मंदिर के माध्यम से शिव प्रेमियों को छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता की गाथा देखने को मिलेगी. अनावरण से पहले यहां तीन दिनों से कार्यक्रम चल रहे थे. शिवाजी के जीवन से लेकर उनके साथ काम करने वाले सैनिकों की जीवनी पर आधारित कलाकृतियां यहां मौजूद हैं. 

प्रबंधन समिति ने अपील की है कि शिव प्रेमी किले की तरह बने इस मंदिर के दर्शन करने जरूर आएं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि इस मंदिर को तत्काल तीर्थ स्थल का दर्जा दिया जाएगा. बता दें कि मंदिर का अनावरण ऐसे वक्त में हुआ है जब महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर विवाद चल रहा है. जिसे कभी मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने हराया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका, 2 की मौत
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका, 2 की मौत
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget