एक्सप्लोरर

'अजित पवार बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री', NCP नेता के दावे से सियासी हलचल तेज, देवेंद्र फडणवीस पर क्या कहा?

Maharashtra Politics: एनसीपी नेता बाबासाहेब मोहनराव पाटिल ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस का काम भी अच्छा है. मैं विरोध नहीं कर रहा हूं. मेरी निजी राय है कि आने वाले दिनों में अजित पवार मुख्यमंत्री बनेंगे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार को लेकर उनकी पार्टी के नेता बाबासाहेब मोहनराव पाटिल का बड़ा सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह मेरी निजी राय है कि अजित पवार में मुख्यमंत्री बनने की क्षमता है. प्रशासन पर उनकी अच्छी पकड़ है और वे जानते हैं कि राज्य का पूर्ण विकास कैसे किया जाए.

बाबासाहेब मोहनराव पाटिल ने आगे कहा, "देवेंद्र फडणवीस का काम भी अच्छा है. मैं किसी का विरोध नहीं कर रहा हूं. यह सिर्फ मेरी निजी राय है. आने वाले दिनों में अजित पवार मुख्यमंत्री बनेंगे. देवेंद्र फडणवीस अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन भविष्य में चुनाव के बाद अजित पवार को ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए, यह हमारी राय है."

बता दें कि इस समय महाराष्ट्र में महायुती की सरकार है, जिसमें बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 132, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव में जुटे अजित पवार 

इस बीच एनसीपी के अध्यक्ष अजित पवार महाराष्ट्र विधान परिषद के उपचुनाव के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं. 27 मार्च को विधान परिषद की 5 सीटों के लिए मतदान होगा, जिनमें से एक सीट महायुति के हिस्से में आई है. इस सीट के लिए पार्टी के कई नेताओं ने अपनी इच्छा जताई है, लेकिन 3 प्रमुख नाम फिलहाल रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. इन नामों में जिशान सिद्दीकी, उमेश पाटील, और संजय दौंड शामिल हैं.

सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार ऐसे नेता को मौका देना चाहते हैं, जो पार्टी की स्थिति को मजबूत कर सके. महायुति गठबंधन में बीजेपी और शिवसेना के साथ मिलकर एनसीपी (अजित पवार) इस चुनाव में हिस्सा ले रही है. सत्तारूढ़ बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी गठबंधन को विश्वास है कि पांच खाली सीटों पर उन्हें जीत मिलेगी.

चुनाव आयोग के अनुसार, उपचुनाव 27 मार्च को हैं. विधानसभा चुनाव 2024 में पांच एमएलसी ने जीत दर्ज की थी, जिसके कारण चुनाव की जरूरत पड़ी है. चुनाव जीतने वाले एमएलसी में से तीन बीजेपी के जबकि शिवसेना और एनसीपी के एक-एक सदस्य थे. उपचुनावों के लिए अधिसूचना 10 मार्च को जारी की गई. वहीं, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 मार्च है. नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तारीख 18 मार्च तय की गई है. 20 मार्च तक नाम वापस लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Aurangzeb Tomb: 'हिंदुओं की भावना को समझते हुए औरंगजेब...', VHP नेता की देवेंद्र फडणवीस सरकार से बड़ी अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget