एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच बड़ी अनबन? उद्धव ठाकरे गुट के इस दावे ने चौंकाया

Maharashtra Politics: शिवसेना-यूबीटी के मुखपत्र 'सामना' में लिखा गया है कि आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो साबित करती हैं कि अपने देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच कोई खास रिश्ता नहीं रहा है.

Maharashtra News: शिवसेना-यूबीटी ने अपने मुखपत्र 'सामना' में कहा गया है कि महाराष्ट्र में बीजेपी और उसके सहयोगियों को प्रचंड बहुमत मिलने के बावजूद राज्य आगे बढ़ता नजर नहीं आ रहा है, जिसकी वजह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच अनबन है. 'सामना' के संपादकीय में लिखा गया है कि शिंदे अब भी दोबारा मुख्यमंत्री न बनाए जाने के सदमे से जूझ रहे हैं और एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. हालांकि फडणवीस इस बात से वाकिफ हैं.

संजय राउत की तरफ से लिखे इस संपादकीय में कहा गया, "आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो साबित करती हैं कि अपने 'लाडले' मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी पुरस्कृत उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच फिलहाल कोई खास रिश्ता नहीं रहा है. जिसके चलते लोगों का मनोरंजन हो रहा है. इसमें बीजेपी कोटे के मंत्री गणेश नाईक ने शिंदे के ठाणे जिले में नियमित जनता दरबार लगाने की घोषणा करके कहर बरपा दिया है. इस पर शिंदे के लोगों ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो हम पालघर जिले में जाएंगे जहां नाईक पालकमंत्री हैं और दरबार लगाएंगे." 

'अब फडणवीस सारी कसर निकाल रहे'
संजय राउत ने मुखपत्र में लिखा, "राज्य की सरकार कितनी निकम्मी है और आपसी झगड़ों से प्रशासन और जनता को कितनी परेशानी हो रही है, किसी को इसकी परवाह नहीं है. शिंदे गुट के एक विधायक से हवाई यात्रा के दौरान मुलाकात हुई और उन्होंने कहा कि शिंदे खुद को अपमानित करने के दर्द से बाहर आने को तैयार नहीं हैं. मुख्यमंत्री के ढाई साल के कार्यकाल के दौरान शिंदे और फडणवीस के मुंह विपरीत दिशा में थे. अब फडणवीस सारी कसर निकाल रहे हैं, क्योंकि शिंदे के हाथ में कुछ भी नहीं बचा है."

'सामना' में शिंदे को लेकर बड़ा दावा
मुखपत्र में आगे लिखा गया, "शिंदे और उनके लोग आज महाराष्ट्र के राजनीतिक मामलों में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं. मुख्यमंत्री के तौर पर शिंदे का तेज खत्म हो गया है और अब वो खुद इस बात के दुख में डूबे हैं कि मुख्यमंत्री फडणवीस उन्हें नहीं पूछ रहे हैं. फडणवीस और शिंदे के बीच सतही बातचीत है और यह सच्चाई है कि मंत्रिमंडल की बैठक में भी उपमुख्यमंत्री शिंदे हाजिर नहीं होते. जब दुख नाकाबिले बर्दाश्त हो जाता है तो उपमुख्यमंत्री शिंदे हेलिकॉप्टर से सातारा के दरेगांव पहुंच जाते हैं. वहीं जब उनका दिमाग शांत हो जाता है तो वे ठाणे लौट आते हैं, लेकिन दिमाग शांत होने के बावजूद उनके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा है."

'शिंदे पर दबाव'
संजय राउत ने 'सामना' में लिखा, "हाल ही में बीजेपी के एक वरिष्ठ मंत्री ने मुझसे कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे दोनों के बीच में कोई बड़ा मतभेद नहीं है. मतलब छोटे-मोटे मतभेद हैं. उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच भी कोई बड़े मतभेद नहीं थे. ये छोटे-मोटे मतभेद रहे होंगे, लेकिन आगे क्या हुआ, यह देश ने देखा. तस्वीर यह है कि शिंदे के ज्यादातर विधायक अब विचलित हैं. इनका एक बड़ा गुट सीधे बीजेपी में जाकर देवेंद्र फडणवीस का नेतृत्व स्वीकार करने की तैयारी कर रहा है. दूसरा गुट शिंदे पर दबाव बना रहा है कि जो हो गया उसे भूलकर फिर से स्वगृह लौटें."

ये भी पढ़ें: नागपुर में लिव-इन पार्टनर के रिश्ता तोड़ने पर युवक ने पुलिस थाने में खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget