एक्सप्लोरर

'CM देवेंद्र फडणवीस वर्षा में जाने से क्यों डरते हैं', संजय राउत का निशाना, गृह मंत्रालय से कर दी ये मांग

Maharashtra Politics: संजय राउत ने कहा कि गृह मंत्रालय को इस बात की जांच करनी चाहिए कि सीएम देवेंद्र फडणवीस 'वर्षा' में जाने से क्यों डरते हैं. दो फीट जमीन के अंदर क्या है, जांच करना चाहिए.

Maharashtra News: शिवसेना-यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र हमेशा से अंधश्रद्धा के खिलाफ रहा है और हम एक प्रोग्रेसिव स्टेट रहे हैं, लेकिन अचानक राजनीति में अंधविश्वास आ गया है. जब से एकनाथ शिंदे सीएम बने, उसके बाद हमने कई कहानियां सुनीं, कामाख्या मंदिर में जाना, उसको काटना, इसको काटना, लेकिन 'वर्षा' बंगले की तो बात ही अलग है. देवेंद्र फडणवीस जब सीएम बन गए तो उनका औपचारिक निवास स्थान वर्षा है. उसमें रहना लोगों का सपना होता है और उन्हें वहां जाने से डर लग रहा है.

संजय राउत ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस बात की जांच करनी चाहिए कि मुख्यमंत्री वर्षा में जाने से क्यों डरते हैं? एक फिल्म आई थी दो गज जमीन के नीचे. दो फीट जमीन के अंदर क्या है, जांच करना चाहिए? राम गोपाल वर्मा को वहां जाकर फिल्म बनानी चाहिए. हम भी सुनते हैं, क्या कर सकते हैं? "

बजट को लेकर BJP पर साधा निशाना
वहीं वक्फ बिल और जेपीसी मीटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि क्या हटाया है और क्या रखा है, थोड़ी देर में पता चल जाएगा. इसके अलावा बजट को लेकर संजय राउत ने कहा कि 12 लाख रुपये का फायदा लेने के लिए उतनी इनकम भी तो होनी चाहिए. कांग्रेस लंबे समय से सरकार में रही है, मैं ऐसे नेताओं के नाम दे सकता हूं, जिन्होंने बेहतरीन बजट दिए. आप ढोल मत बजाएं, कल कुंभ जाएं और दिन भर नहाएं. टीवी पर भी दिखना है.

दिल्ली चुनाव पर क्या बोले संजय राउत?
इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी को लगता है कि वह 5 तारीख को कुंभ में डुबकी लगाएंगे और दिल्ली की जनता उस आधार पर वोट देगी. अगर लोग इसी आधार पर वोट देंगे तो देश का लोकतंत्र खतरे में है. मुझे लगता है कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने 10 साल अच्छा काम किया है तो उस आधार पर आप को वोट मिलना चाहिए और सत्ता में आना चाहिए"

सुरेश गोपी के हिंदी को लेकर दिए बयान पर संजय राउत ने कहा कि मैंने उनका बयान सुना, हम सब चाहते हैं अल्पसंख्यक समुदाय आगे बढ़े, उच्च जाति पर बात नहीं करूंगा, जाति के आधार पर किसी को मंत्रालय देना सही नहीं, कोई भी विकास कर सकता है.

शिवसेना ने किया पलटवार
संजय राउत के बयान पर शिवसेना शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा. "संजय राउत उस राज्य के लिए ऐसी बात कर रहें है, जहां अंधश्रद्धा को लेकर कानून भी है. ऐसे पढ़ें लिखे राज्य में इस तरह की बेतुकी बात सही नहीं है. संजय बड़े नेता हैं वो इस तरह की बातें करके अपना महत्व और खत्म कर रहे है. कहीं ना कहीं अब उन्हें रुकने की जरूरत है."

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
Thane News: बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड फरार, बाथरूम में मिली लाश, बहता छोड़ा पानी
ठाणे: बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड फरार, बाथरूम में मिली लाश, बहता छोड़ा पानी
Mumbai News: मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक, इन चीजों पर लगा बैन
मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक, इन चीजों पर लगा बैन

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget